संभल में कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों की मौत, आठ घायल

संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ट्रक को ओवरटेक करते समय एक कार की टक्कर होने से दो बच्चों की मौत हो गयी और आठ अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। बनियाठेर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों आर्यंश (4) और अक्षत राय (साढ़े तीन साल) की मौत हो गयी जबकि आठ लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के वीरपाल ने बताया कि आज सुबह हमारे परिजन ओमनी वैन से पतरोया गांव, चंदौसी से ताजपुर के रामपुर गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

PNSPNS
Apr 22, 2025 - 03:30
 0
संभल में कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों की मौत, आठ घायल

संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ट्रक को ओवरटेक करते समय एक कार की टक्कर होने से दो बच्चों की मौत हो गयी और आठ अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बनियाठेर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों आर्यंश (4) और अक्षत राय (साढ़े तीन साल) की मौत हो गयी जबकि आठ लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।

एसएचओ ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के वीरपाल ने बताया कि आज सुबह हमारे परिजन ओमनी वैन से पतरोया गांव, चंदौसी से ताजपुर के रामपुर गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow