वह सिर्फ़ ग्लोबल करप्शन अवार्ड के हक़दार, केजरीवाल के नोबेल प्राइज वाले वयान पर बोली BJP

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'नोबेल पुरस्कार' वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ एक ही पुरस्कार के हक़दार हैं, 'ग्लोबल करप्शन अवार्ड'। उन्होंने आगे कहा कि अगर भ्रष्टाचारियों के बीच वैश्विक प्रतिस्पर्धा हो, तो अरविंद केजरीवाल सबको पछाड़ देंगे। दुनिया भर में चर्चा है कि अगर भ्रष्टाचार सीखना है, तो अरविंद केजरीवाल से सीखना चाहिए। आज दिल्ली की जनता खुश है, क्योंकि उन्होंने भ्रष्ट अरविंद केजरीवाल को 'टाटा बाय-बाय' कह दिया है।  इसे भी पढ़ें: आप की अदालत: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल के शीश महल में शिफ्ट न होने का फैसला क्यों लिया, कहा-भाजपा सांसद अरुण गोविल ने सवाल किया कि क्या इसे ही सरकार चलाना कहते हैं? मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कुछ भी किया। इसे शासन कहना मुश्किल है। सरकार चलाना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कई ऐसे काम किए जो इस ज़िम्मेदारी के ख़िलाफ़ जाते हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दुनिया का सबसे झूठ बोलने वाला राजनेता होने का नोबेल पुरस्कार ज़रूर मिलना चाहिए। उन्होंने जो भी कहा था कि वे नहीं करेंगे, वे सब उन्होंने सफलतापूर्वक कर दिखाया है।भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा नोबेल पुरस्कार की मांग करने की बात सामने आई है। शायद उन्हें भ्रष्टाचार, लूट और शराब कांडों की जानकारी नहीं है। लापरवाही के कारण दिल्ली में एक तिहाई बच्चे प्रदूषण और विभिन्न बीमारियों से सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहे हैं। क्या उन्हें इसके लिए नोबेल पुरस्कार चाहिए? आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह कहकर एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है कि वे शासन और प्रशासन के लिए नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं।  इसे भी पढ़ें: Kaalidhar Laapata Movie Review: अभिषेक बच्चन ने कमाल दिखाया, लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीपंजाब के मोहाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब तक हमारी सरकार दिल्ली में सत्ता में थी, तब तक हमें काम करने की अनुमति नहीं दी गई, फिर भी हमने काम किया। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मैंने दिल्ली में जितना काम किया है, उसके लिए मुझे शासन और प्रशासन का नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। केजरीवाल लंबे समय से दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर राष्ट्रीय राजधानी में आप के प्रयासों को पटरी से उतारने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशों पर काम करने का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने अपना आरोप दोहराया कि भाजपा ने आप द्वारा शुरू की गई पहलों को सक्रिय रूप से विफल करने के लिए नगर निगम का इस्तेमाल किया। 

PNSPNS
Jul 10, 2025 - 04:30
 0
वह सिर्फ़ ग्लोबल करप्शन अवार्ड के हक़दार, केजरीवाल के नोबेल प्राइज वाले वयान पर बोली BJP
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'नोबेल पुरस्कार' वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ एक ही पुरस्कार के हक़दार हैं, 'ग्लोबल करप्शन अवार्ड'। उन्होंने आगे कहा कि अगर भ्रष्टाचारियों के बीच वैश्विक प्रतिस्पर्धा हो, तो अरविंद केजरीवाल सबको पछाड़ देंगे। दुनिया भर में चर्चा है कि अगर भ्रष्टाचार सीखना है, तो अरविंद केजरीवाल से सीखना चाहिए। आज दिल्ली की जनता खुश है, क्योंकि उन्होंने भ्रष्ट अरविंद केजरीवाल को 'टाटा बाय-बाय' कह दिया है। 

 

इसे भी पढ़ें: आप की अदालत: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल के शीश महल में शिफ्ट न होने का फैसला क्यों लिया, कहा-


भाजपा सांसद अरुण गोविल ने सवाल किया कि क्या इसे ही सरकार चलाना कहते हैं? मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कुछ भी किया। इसे शासन कहना मुश्किल है। सरकार चलाना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कई ऐसे काम किए जो इस ज़िम्मेदारी के ख़िलाफ़ जाते हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दुनिया का सबसे झूठ बोलने वाला राजनेता होने का नोबेल पुरस्कार ज़रूर मिलना चाहिए। उन्होंने जो भी कहा था कि वे नहीं करेंगे, वे सब उन्होंने सफलतापूर्वक कर दिखाया है।

भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा नोबेल पुरस्कार की मांग करने की बात सामने आई है। शायद उन्हें भ्रष्टाचार, लूट और शराब कांडों की जानकारी नहीं है। लापरवाही के कारण दिल्ली में एक तिहाई बच्चे प्रदूषण और विभिन्न बीमारियों से सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहे हैं। क्या उन्हें इसके लिए नोबेल पुरस्कार चाहिए? आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह कहकर एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है कि वे शासन और प्रशासन के लिए नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Kaalidhar Laapata Movie Review: अभिषेक बच्चन ने कमाल दिखाया, लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी


पंजाब के मोहाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब तक हमारी सरकार दिल्ली में सत्ता में थी, तब तक हमें काम करने की अनुमति नहीं दी गई, फिर भी हमने काम किया। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मैंने दिल्ली में जितना काम किया है, उसके लिए मुझे शासन और प्रशासन का नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। केजरीवाल लंबे समय से दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर राष्ट्रीय राजधानी में आप के प्रयासों को पटरी से उतारने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशों पर काम करने का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने अपना आरोप दोहराया कि भाजपा ने आप द्वारा शुरू की गई पहलों को सक्रिय रूप से विफल करने के लिए नगर निगम का इस्तेमाल किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow