मिस्र के नील डेल्टा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत

मिस्र में शुक्रवार को एक ट्रक और एक छोटी बस की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्रम मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बस नील डेल्टा गवर्नरेट ऑफ मेनौफिया के एशमौन शहर में एक क्षेत्रीय सड़क से होते हुए कामगारों को उनके काम पर ले जा रही थी। दुर्घटना में तीन लोग बच गए। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, घायलों सहित सभी पीड़ितों को जनरल एशमौन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। श्रम मंत्री मोहम्मद गेब्रान ने अधिकारियों को पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है।

PNSPNS
Jun 29, 2025 - 12:40
 0
मिस्र के नील डेल्टा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत

मिस्र में शुक्रवार को एक ट्रक और एक छोटी बस की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्रम मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बस नील डेल्टा गवर्नरेट ऑफ मेनौफिया के एशमौन शहर में एक क्षेत्रीय सड़क से होते हुए कामगारों को उनके काम पर ले जा रही थी।

दुर्घटना में तीन लोग बच गए। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, घायलों सहित सभी पीड़ितों को जनरल एशमौन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। श्रम मंत्री मोहम्मद गेब्रान ने अधिकारियों को पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow