मारुति सुजुकी का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये हो गया। वाहन विनिर्माता कंपनी को पिछले वर्ष इसी तिमाही में मुनाफा 3,102.5 करोड़ रुपये रहा था। मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी परिचालन आय 42,344.2 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 37,449.2 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 33,879.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 39,018.4 करोड़ रुपये हो गया।

PNSPNS
Nov 3, 2025 - 17:43
 0
मारुति सुजुकी का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये हो गया। वाहन विनिर्माता कंपनी को पिछले वर्ष इसी तिमाही में मुनाफा 3,102.5 करोड़ रुपये रहा था।

मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी परिचालन आय 42,344.2 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 37,449.2 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 33,879.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 39,018.4 करोड़ रुपये हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow