ब्रिटेन में ट्रंप के राजकीय दौरे का क्यों हो रहा तगड़ा विरोध? सड़कों पर उतरे हजारों लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दूसरे राजकीय दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे तो दो अलग-अलग नजारे देखने को मिले। एक ओर, विंडसर कासल में उनका ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया गया। उन्हें रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर, कैरेज प्रोसेशन से सम्मानित किया गया। यह स्वागत पिछले 500 वर्षों में किसी भी विदेशी नेता के लिए विंडसर कासल में सबसे बड़ा गार्ड ऑफ ऑनर माना जा रहा है। किंग चाल्स और क्वीन कैमिला ने मेलानिया और ट्रम्प के साथ गिफ्ट्स का आदान-प्रदान भी किया। उधर, लंदन के संसद स्क्वायर में 'ट्रम्प नॉट वेलकम' रैली हुई, जिसमें हजारों प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमें तानाशाह ट्रम्प का विभाजनकारी एजेंडा मंजूर नहीं है। ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन के लिए 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं।इसे भी पढ़ें: ट्रंप की ब्रिटेन की दूसरी राजकीय यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन‘स्टॉप ट्रंप यूके कोएलिशन’ द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने नस्लवाद को ना, ट्रंप को ना लिखे बैनर लिया हुआ था। प्रदर्शनकारी संसद की ओर जाने वाली रीजेंट स्ट्रीट की ओर बढ़े। लंदन के पुलिस बल ने 1,600 कर्मियों को तैनात किया था क्योंकि उन्हें लगभग 50 विभिन्न समूहों के सदस्यों के आने की आशंका थी, जिनमें जलवायु, नस्लवाद विरोधी और फलिस्तीन समर्थक कार्यकर्ता शामिल थे। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया हेलीकॉप्टर से विंडसर कैसल पहुंचे, जहां चार्ल्स तृतीय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इस दौरान सैन्य बैंड ने अमेरिका और ब्रिटेन के राष्ट्रगान बजाये। इसे भी पढ़ें: ट्रंप की ब्रिटेन की दूसरी राजकीय यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शनकैसल के बाहर, कई लोगों ने पूरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति और घटना को कवर करने वाले अंतरराष्ट्रीय समाचार दल की तुलना में उनकी संख्या कम थी। विंडसर में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से एक को आपातकालीन कर्मचारी पर हमला करने और धमकी देने के आरोप में तथा दूसरे को सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन और हमले के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

PNSPNS
Sep 19, 2025 - 04:31
 0
ब्रिटेन में ट्रंप के राजकीय दौरे का क्यों हो रहा तगड़ा विरोध? सड़कों पर उतरे हजारों लोग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दूसरे राजकीय दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे तो दो अलग-अलग नजारे देखने को मिले। एक ओर, विंडसर कासल में उनका ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया गया। उन्हें रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर, कैरेज प्रोसेशन से सम्मानित किया गया। यह स्वागत पिछले 500 वर्षों में किसी भी विदेशी नेता के लिए विंडसर कासल में सबसे बड़ा गार्ड ऑफ ऑनर माना जा रहा है। किंग चाल्स और क्वीन कैमिला ने मेलानिया और ट्रम्प के साथ गिफ्ट्स का आदान-प्रदान भी किया। उधर, लंदन के संसद स्क्वायर में 'ट्रम्प नॉट वेलकम' रैली हुई, जिसमें हजारों प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमें तानाशाह ट्रम्प का विभाजनकारी एजेंडा मंजूर नहीं है। ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन के लिए 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की ब्रिटेन की दूसरी राजकीय यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन

‘स्टॉप ट्रंप यूके कोएलिशन’ द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने नस्लवाद को ना, ट्रंप को ना लिखे बैनर लिया हुआ था। प्रदर्शनकारी संसद की ओर जाने वाली रीजेंट स्ट्रीट की ओर बढ़े। लंदन के पुलिस बल ने 1,600 कर्मियों को तैनात किया था क्योंकि उन्हें लगभग 50 विभिन्न समूहों के सदस्यों के आने की आशंका थी, जिनमें जलवायु, नस्लवाद विरोधी और फलिस्तीन समर्थक कार्यकर्ता शामिल थे। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया हेलीकॉप्टर से विंडसर कैसल पहुंचे, जहां चार्ल्स तृतीय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इस दौरान सैन्य बैंड ने अमेरिका और ब्रिटेन के राष्ट्रगान बजाये। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की ब्रिटेन की दूसरी राजकीय यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन

कैसल के बाहर, कई लोगों ने पूरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति और घटना को कवर करने वाले अंतरराष्ट्रीय समाचार दल की तुलना में उनकी संख्या कम थी। विंडसर में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से एक को आपातकालीन कर्मचारी पर हमला करने और धमकी देने के आरोप में तथा दूसरे को सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन और हमले के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow