प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इकाइयों का शीघ्र गठन किये जाने का आह्वान किया

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को पार्टी की संगठनात्मक इकाइयों के शीघ्र गठन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसमें देरी से पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा पैदा हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छह नवंबर, 2024 को राज्य कांग्रेस की सभी इकाइयों को भंग कर दिया था और केवल प्रतिभा सिंह ही हिमाचल कांग्रेस प्रमुख के रूप में अपने पद पर बनी रहीं। उन्होंने कहा कि अगला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वीकार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुभवी नेताओं के अलावा युवाओं को भी जिम्मेदारियां दी जानी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री से संगठन को मजबूत करने के लिए बोर्ड और निगमों में मेहनती और समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को पद देने का अनुरोध किया है।’’ उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमेशा पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने पर जोर दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने भी सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है। प्रतिभा सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी और राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां हैं।

PNSPNS
Aug 10, 2025 - 04:30
 0
प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इकाइयों का शीघ्र गठन किये जाने का आह्वान किया

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को पार्टी की संगठनात्मक इकाइयों के शीघ्र गठन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसमें देरी से पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा पैदा हो रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छह नवंबर, 2024 को राज्य कांग्रेस की सभी इकाइयों को भंग कर दिया था और केवल प्रतिभा सिंह ही हिमाचल कांग्रेस प्रमुख के रूप में अपने पद पर बनी रहीं। उन्होंने कहा कि अगला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वीकार्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अनुभवी नेताओं के अलावा युवाओं को भी जिम्मेदारियां दी जानी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री से संगठन को मजबूत करने के लिए बोर्ड और निगमों में मेहनती और समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को पद देने का अनुरोध किया है।’’

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमेशा पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने पर जोर दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने भी सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है। प्रतिभा सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी और राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow