दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी एवं हरियाणा में छापे मारे

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और हरियाणा में विभिन्न गिरोहों के सदस्यों और सहयोगियों को निशाना बनाकर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाहरी उत्तर जिला पुलिस की 40 टीम ने बुधवार रात टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना-राजेश बवाना, जितेंद्र उर्फ ​​गोगी और काला जठेड़ी गिरोहों के खिलाफ एक साथ अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, संगठित अपराध पर अंकुश लगाने तथा हथियारों और पैसों की आपूर्ति की कड़ियां तोड़ने के प्रयास में गैंगस्टर के कई ठिकानों पर छापे मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने नकदी और कई आग्नेयास्त्र बरामद किये। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के बाद कई प्राथमिकियां दर्ज की गयीं।

PNSPNS
Sep 19, 2025 - 04:30
 0
दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी एवं हरियाणा में छापे मारे

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और हरियाणा में विभिन्न गिरोहों के सदस्यों और सहयोगियों को निशाना बनाकर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाहरी उत्तर जिला पुलिस की 40 टीम ने बुधवार रात टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना-राजेश बवाना, जितेंद्र उर्फ ​​गोगी और काला जठेड़ी गिरोहों के खिलाफ एक साथ अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, संगठित अपराध पर अंकुश लगाने तथा हथियारों और पैसों की आपूर्ति की कड़ियां तोड़ने के प्रयास में गैंगस्टर के कई ठिकानों पर छापे मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने नकदी और कई आग्नेयास्त्र बरामद किये। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के बाद कई प्राथमिकियां दर्ज की गयीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow