तीसरा बड़ा सर्वेक्षण पोत ‘इक्षक’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया

युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किए गए चार बड़े सर्वेक्षण पोतों में से तीसरा पोत ‘इक्षक’ बृहस्पतिवार को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण पोत श्रेणी का पहला जहाज ‘आईएनएस संध्याक’ फरवरी 2024 में और दूसरा जहाज ‘आईएनएस निर्देशक’ दिसंबर 2024 में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, चार सर्वेक्षण पोत या एसवीएल जहाजों के लिए अनुबंध पर अक्टूबर 2018 में हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने बताया कि ‘इक्षक’ इनमें से पहला एसवीएल पोत है, जिसमें महिला अधिकारियों और नाविकों के लिए आवास की व्यवस्था उपलब्ध है।

PNSPNS
Aug 16, 2025 - 04:30
 0
तीसरा बड़ा सर्वेक्षण पोत ‘इक्षक’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया

युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किए गए चार बड़े सर्वेक्षण पोतों में से तीसरा पोत ‘इक्षक’ बृहस्पतिवार को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण पोत श्रेणी का पहला जहाज ‘आईएनएस संध्याक’ फरवरी 2024 में और दूसरा जहाज ‘आईएनएस निर्देशक’ दिसंबर 2024 में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था।

अधिकारियों के मुताबिक, चार सर्वेक्षण पोत या एसवीएल जहाजों के लिए अनुबंध पर अक्टूबर 2018 में हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने बताया कि ‘इक्षक’ इनमें से पहला एसवीएल पोत है, जिसमें महिला अधिकारियों और नाविकों के लिए आवास की व्यवस्था उपलब्ध है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow