तकनीकी खराबी के कारण ब्रिटिश एयरवेज की चेन्नई फ्लाइट को बीच उड़ान से ही लंदन वापस लौटाया गया

चेन्नई जाने वाला ब्रिटिश एयरवेज का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान रविवार को तकनीकी खराबी के कारण बीच उड़ान से ही वापस लंदन लौट गया। ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा और चालक दल के सदस्य तथा यात्री सामान्य तरीके से विमान से उतर गए। यह घटनाक्रम अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ दिन बाद हुआ है। हालांकि, एयरलाइन ने विमान के प्रस्थान समय, उसमें सवार यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों की संख्या तथा विमान के लंदन लौटने से पहले हवा में उड़ान भरने के समय के बार में तथा अन्य जानकारियां साझा नहीं कीं। ब्रिटिश एयरवेज ने कहा, ‘‘तकनीकी समस्या की रिपोर्ट के बाद विमान को मानक एहतियात के तौर पर हीथ्रो वापस लाया गया।’’ हालांकि, लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए35 को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1240 बजे लंदन से रवाना होना था और उसे तड़के 3.30 बजे चेन्नई पहुंचना था। फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 787-8 के साथ संचालित उड़ान बीए35 हीथ्रो लौटने से पहले लगभग दो घंटे तक हवा में रही। इस बीच, फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रहा लुफ्थांसा विमान वापस अपने बेस पर लौट गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इस उड़ान के रद्द हो जाने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) को एक संदेश मिला कि विमान जर्मनी से उड़ान भरने के कुछ समय बाद फ्रैंकफर्ट लौट रहा है। वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, उड़ान एलएच 752 फ्रैंकफर्ट से अपराह्न 2:29 बजे रवाना हुई और इसे सोमवार को आधीरात के बाद 1.20 बजे हैदराबाद पहुंचना था। वेबसाइट के अनुसार यह विमान बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर है।

PNSPNS
Jun 17, 2025 - 03:30
 0
तकनीकी खराबी के कारण ब्रिटिश एयरवेज की चेन्नई फ्लाइट को बीच उड़ान से ही लंदन वापस लौटाया गया

चेन्नई जाने वाला ब्रिटिश एयरवेज का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान रविवार को तकनीकी खराबी के कारण बीच उड़ान से ही वापस लंदन लौट गया। ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा और चालक दल के सदस्य तथा यात्री सामान्य तरीके से विमान से उतर गए।

यह घटनाक्रम अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ दिन बाद हुआ है। हालांकि, एयरलाइन ने विमान के प्रस्थान समय, उसमें सवार यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों की संख्या तथा विमान के लंदन लौटने से पहले हवा में उड़ान भरने के समय के बार में तथा अन्य जानकारियां साझा नहीं कीं।

ब्रिटिश एयरवेज ने कहा, ‘‘तकनीकी समस्या की रिपोर्ट के बाद विमान को मानक एहतियात के तौर पर हीथ्रो वापस लाया गया।’’ हालांकि, लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए35 को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1240 बजे लंदन से रवाना होना था और उसे तड़के 3.30 बजे चेन्नई पहुंचना था।

फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 787-8 के साथ संचालित उड़ान बीए35 हीथ्रो लौटने से पहले लगभग दो घंटे तक हवा में रही। इस बीच, फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रहा लुफ्थांसा विमान वापस अपने बेस पर लौट गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इस उड़ान के रद्द हो जाने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) को एक संदेश मिला कि विमान जर्मनी से उड़ान भरने के कुछ समय बाद फ्रैंकफर्ट लौट रहा है।

वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, उड़ान एलएच 752 फ्रैंकफर्ट से अपराह्न 2:29 बजे रवाना हुई और इसे सोमवार को आधीरात के बाद 1.20 बजे हैदराबाद पहुंचना था। वेबसाइट के अनुसार यह विमान बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow