जेलेंस्की की तरह ट्रंप ने नेतन्याहू को भी दिया झटका, हूतियों ने कभी न हारने वाले अमेरिका को हरा दिया?

हूती विद्रोहियों और उनके समर्थकों ने यमन में गाजा एकजुटता रैली निकाली। सामने आए वीडियो में  हजारों लोगों को यमन की राजधानी सना में अल-सबीन स्क्वायर में इकट्ठा होते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें भीड़ में फिलिस्तीनी झंडे दिखाई दे रहे हैं। हूतियों ने कहा कि उन्होंने अमेरिका को हरा दिया है। हूती की रैली ट्रंप द्वारा घोषणा के बाद देखने को मिली है। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका यमन में हूती ठिकानों पर बमबारी बंद कर देगा। हूतियों ने कथित तौर पर कहा था कि वे लड़ाई रोकना चाहते हैं। पछले शुक्रवार को इजरायल पर मिसाइल दागने के बाद हूती विद्रोहियों ने गाजा के समर्थन में रैलियां भी की थीं।इसे भी पढ़ें: चिली और अर्जेंटीना के तटों के पास 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह यमन के हूती विद्रोहियों पर लगभग दो माह से जारी हवाई हमलों को रोकने का आदेश दे रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने संकेत दिया है कि वे अब और लड़ना नहीं चाहते और उन्होंने (हूती विद्रोहियों) ने मालवाहक जहाजों के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर हमला बंद करने का वादा दिया है। ओवल ऑफिस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ बैठक की शुरुआत में ट्रंप ने कहा, हम हूती विद्रोहियों पर तुरंत प्रभाव से हमले बंद करने जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि हूतियों ने अमेरिकी अधिकारियों को संकेत दिया है कि वे अब और लड़ना नहीं चाहते हैं। हम इसका मान रखते हुए हमले रोक देंगे।इसे भी पढ़ें: नहीं माने तो...आसिम मुनीर पर भड़क गया अमेरिका! फोन कर रूबियो ने अच्छे से समझा दियाअमेरिकी राष्ट्रपति ने यह घोषणा उसी दिन की जब इजराइली सेना ने हूतियों के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए, जिसके बारे में उसने कहा कि यमन की राजधानी सना में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पूरी तरह तबाह कर दिया है। रविवार को इजराइल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूतियों द्वारा किए गए मिसाइल हमले के जवाब में इजराइल ने यमन में विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रंप के सार्वजनिक रूप से इस संबंध में घोषणा किए जाने से पहले प्रशासन ने हूतियों के साथ बातचीत के बारे में इजराइल को सूचित नहीं किया। 

PNSPNS
May 11, 2025 - 03:30
 0
जेलेंस्की की तरह ट्रंप ने नेतन्याहू को भी दिया झटका, हूतियों ने कभी न हारने वाले अमेरिका को हरा दिया?
हूती विद्रोहियों और उनके समर्थकों ने यमन में गाजा एकजुटता रैली निकाली। सामने आए वीडियो में  हजारों लोगों को यमन की राजधानी सना में अल-सबीन स्क्वायर में इकट्ठा होते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें भीड़ में फिलिस्तीनी झंडे दिखाई दे रहे हैं। हूतियों ने कहा कि उन्होंने अमेरिका को हरा दिया है। हूती की रैली ट्रंप द्वारा घोषणा के बाद देखने को मिली है। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका यमन में हूती ठिकानों पर बमबारी बंद कर देगा। हूतियों ने कथित तौर पर कहा था कि वे लड़ाई रोकना चाहते हैं। पछले शुक्रवार को इजरायल पर मिसाइल दागने के बाद हूती विद्रोहियों ने गाजा के समर्थन में रैलियां भी की थीं।

इसे भी पढ़ें: चिली और अर्जेंटीना के तटों के पास 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह यमन के हूती विद्रोहियों पर लगभग दो माह से जारी हवाई हमलों को रोकने का आदेश दे रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने संकेत दिया है कि वे अब और लड़ना नहीं चाहते और उन्होंने (हूती विद्रोहियों) ने मालवाहक जहाजों के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर हमला बंद करने का वादा दिया है। ओवल ऑफिस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ बैठक की शुरुआत में ट्रंप ने कहा, हम हूती विद्रोहियों पर तुरंत प्रभाव से हमले बंद करने जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि हूतियों ने अमेरिकी अधिकारियों को संकेत दिया है कि वे अब और लड़ना नहीं चाहते हैं। हम इसका मान रखते हुए हमले रोक देंगे।

इसे भी पढ़ें: नहीं माने तो...आसिम मुनीर पर भड़क गया अमेरिका! फोन कर रूबियो ने अच्छे से समझा दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह घोषणा उसी दिन की जब इजराइली सेना ने हूतियों के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए, जिसके बारे में उसने कहा कि यमन की राजधानी सना में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पूरी तरह तबाह कर दिया है। रविवार को इजराइल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूतियों द्वारा किए गए मिसाइल हमले के जवाब में इजराइल ने यमन में विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रंप के सार्वजनिक रूप से इस संबंध में घोषणा किए जाने से पहले प्रशासन ने हूतियों के साथ बातचीत के बारे में इजराइल को सूचित नहीं किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow