ग़ाज़ा: इसराइली हमलों में हुई मौतों पर गहरा क्षोभ, संघर्षविराम जारी रखने की अपील
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) वोल्कर टर्क ने ग़ाज़ा में बीती रात इसराइली सेना के सिलसिलेवार हवाई हमलों में कम से कम 100 फ़लस्तीनियों के मारे जाने की ख़बरों पर गहरा दुख व्यक्त किया है. इन हमलों में मुख्यत: रिहायशी इमारतों, विस्थापितों के लिए बनाए गए अस्थाई आश्रय स्थलों और स्कूलों को निशाना बनाया गया.
What's Your Reaction?