कोलकाता मेट्रो के उत्तर-दक्षिण गलियारे पर एक घंटे के लिए सेवाएं प्रभावित

कोलकाता मेट्रो के उत्तर-दक्षिण गलियारे पर रविवार सुबह रखरखाव कार्य के चलते ट्रेन सेवाएं एक घंटे तक प्रभावित रहीं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मैदान और दक्षिणेश्वर स्टेशन के बीच पूरे खंड पर रात भर रखरखाव कार्य जारी रहने के कारण सुबह नौ बजे से 10 बजकर सात मिनट तक सीमित ट्रेन चलाई गईं। बाद में पूरे उत्तर-दक्षिण गलियारे (ब्लू लाइन) पर सुबह 10.08 बजे से ट्रेन सेवा सामान्य रूप से संचालित हुई। रविवार को ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह नौ बजे से उपलब्ध होती हैं।

PNSPNS
Nov 17, 2025 - 10:02
 0
कोलकाता मेट्रो के उत्तर-दक्षिण गलियारे पर एक घंटे के लिए सेवाएं प्रभावित

कोलकाता मेट्रो के उत्तर-दक्षिण गलियारे पर रविवार सुबह रखरखाव कार्य के चलते ट्रेन सेवाएं एक घंटे तक प्रभावित रहीं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

मैदान और दक्षिणेश्वर स्टेशन के बीच पूरे खंड पर रात भर रखरखाव कार्य जारी रहने के कारण सुबह नौ बजे से 10 बजकर सात मिनट तक सीमित ट्रेन चलाई गईं। बाद में पूरे उत्तर-दक्षिण गलियारे (ब्लू लाइन) पर सुबह 10.08 बजे से ट्रेन सेवा सामान्य रूप से संचालित हुई। रविवार को ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह नौ बजे से उपलब्ध होती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow