केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की क्षेत्रवासियों से ईंधन बचाने की दिशा में आत्मीय अपील

भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दो-दिवसीय भोपाल और संसदीय क्षेत्र प्रवास से पूर्व क्षेत्रवासियों और समर्थकों से आत्मीय अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आह्वान के अनुरूप सार्वजनिक जीवन में सादगी, जिम्मेदारी और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनाना समय की आवश्यकता है। इसी भावना के साथ उन्होंने भोपाल और संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी में समर्थकों से प्रवास में उनके आवागमन के दौरान पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करने का आग्रह किया।सिंधिया ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा देशहित में बचाया गया ईंधन राष्ट्र के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से जिम्मेदार नागरिक के रूप में सहभागिता निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि सामूहिक छोटे प्रयास भी राष्ट्रहित में बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।

PNSPNS
May 23, 2026 - 12:05
 0
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की क्षेत्रवासियों से ईंधन बचाने की दिशा में आत्मीय अपील
भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दो-दिवसीय भोपाल और संसदीय क्षेत्र प्रवास से पूर्व क्षेत्रवासियों और समर्थकों से आत्मीय अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आह्वान के अनुरूप सार्वजनिक जीवन में सादगी, जिम्मेदारी और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनाना समय की आवश्यकता है। इसी भावना के साथ उन्होंने भोपाल और संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी में समर्थकों से प्रवास में उनके आवागमन के दौरान पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करने का आग्रह किया।

सिंधिया ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा देशहित में बचाया गया ईंधन राष्ट्र के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से जिम्मेदार नागरिक के रूप में सहभागिता निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि सामूहिक छोटे प्रयास भी राष्ट्रहित में बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow