कहीं आप भी असली समझकर केमिकल पॉलिश खजूर खा रहे हैं, इस तरह से करें असली-नकली की पहचान

खजूर खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ठंड के मौसम में इसे सबसे ज्यादा खाया जाता हैं क्योंकि इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं। इस समय बाजार में खजूर की भरमार है, इन्हें हम खरीद तो लेते हैं, लेकिन हमे खजूर की असली-नकली पहचान बिल्कुल भी नहीं होती है। अगर आप भी नकली खजूर खा रहे हैं, तो यह आपकी और आपके परिवार की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ठंड के मौसम में गर्म दूध के साथ खजूर जरुर खाया जाता है। क्योंकि यह शरीर को गर्माहट पहुंचाता है व सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। अगर आप बाजार से असली खजूर की बजाय नकली खजूर खरीद लाते हैं, तो यह न सिर्फ आपके लिए बल्कि आपके पूरे परिवार की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए खजूर खरीदते समय उनकी असलियत पहचानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि असली और नकली खजूर की पहचान कैसे की जा सकती है।केमिकल पॉलिश वाले खजूर की पहचान करने के आसान तरीकेखजूर का स्वाद बाजार में मिलने वाले खजूर खरीदने से पहले आप इसका स्वाद जरुर चेक करें। खजूर मीठे की जगह अजीब लगे और इसका छिलका सख्त हो जाएं, तो यह नकली खजूर है। दरअसल, असली खजूर में नेचुरल मीठापन होता है और छिलका बेहद ही सॉफ्ट होता है, जिसको आसानी से चबाया जा सकता है।खजूर की झुर्रियां और बनावटजो असली खजूर होता है उसमें हल्की-हल्की प्राकृतिक झुर्रियां होती हैं। जबकि नकली खजूर बिल्कुल चिकने और एक जैसे नजर आते हैं, जैसे मशीन से बनें हो।पानी से करें टेस्टअसली-नकली खजूर की पहचान करने के लिए आप एक बर्तन में पानी भरकर उसमें खजूर डालकर देख सकते हैं। यदि पानी में कोई रंग घुला हुआ दिखाई दे तो वह खजूर नकली है। नकली खजूर को ऊपर से हमेशा केमिकल कोटिंग की जाती है। जो असली खजूर होगा वह पानी में डालने से बिल्कुल रंग नहीं छोड़ेगा।खजूर के रंग से पहचानेंखजूर लेने से पहले यह जरुर देखें कि इसके छिलके का रंग हल्का या गहरा भूरा रंग का मेट फिनिश है तो वो असली खजूर की पहचान है। नकली खजूर का छिलका एकदम चमकदार और बिल्कुल गहरे ब्राउन रंग का होता है।छूकर चेक करेंअसली खजूर आमतौर पर हल्के नरम और थोड़े सूखे होते हैं और इन्हें छूने पर ज्यादा चिपचिपापन महसूस नहीं होता। इसके विपरीत, नकली खजूर हाथ में लेते ही बहुत ज्यादा चिपचिपे और गीले जैसे लगते हैं, क्योंकि उनमें चमक और मिठास बढ़ाने के लिए ग्लूकोज सिरप या चीनी की चाशनी मिलाई जाती है।गंध सूघेंअसली खजूर में हल्की मीठी प्राकृतिक खुशबू आती है जबकि नकली में केमिकल या चीनी की चाशनी की तेज महक आती है। 

PNSPNS
Dec 8, 2025 - 21:51
 0
कहीं आप भी असली समझकर केमिकल पॉलिश खजूर खा रहे हैं, इस तरह से करें असली-नकली की पहचान
खजूर खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ठंड के मौसम में इसे सबसे ज्यादा खाया जाता हैं क्योंकि इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं। इस समय बाजार में खजूर की भरमार है, इन्हें हम खरीद तो लेते हैं, लेकिन हमे खजूर की असली-नकली पहचान बिल्कुल भी नहीं होती है। अगर आप भी नकली खजूर खा रहे हैं, तो यह आपकी और आपके परिवार की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ठंड के मौसम में गर्म दूध के साथ खजूर जरुर खाया जाता है। क्योंकि यह शरीर को गर्माहट पहुंचाता है व सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। अगर आप बाजार से असली खजूर की बजाय नकली खजूर खरीद लाते हैं, तो यह न सिर्फ आपके लिए बल्कि आपके पूरे परिवार की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए खजूर खरीदते समय उनकी असलियत पहचानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि असली और नकली खजूर की पहचान कैसे की जा सकती है।

केमिकल पॉलिश वाले खजूर की पहचान करने के आसान तरीके

खजूर का स्वाद 

बाजार में मिलने वाले खजूर खरीदने से पहले आप इसका स्वाद जरुर चेक करें। खजूर मीठे की जगह अजीब लगे और इसका छिलका सख्त हो जाएं, तो यह नकली खजूर है। दरअसल, असली खजूर में नेचुरल मीठापन होता है और छिलका बेहद ही सॉफ्ट होता है, जिसको आसानी से चबाया जा सकता है।

खजूर की झुर्रियां और बनावट

जो असली खजूर होता है उसमें हल्की-हल्की प्राकृतिक झुर्रियां होती हैं। जबकि नकली खजूर बिल्कुल चिकने और एक जैसे नजर आते हैं, जैसे मशीन से बनें हो।

पानी से करें टेस्ट

असली-नकली खजूर की पहचान करने के लिए आप एक बर्तन में पानी भरकर उसमें खजूर डालकर देख सकते हैं। यदि पानी में कोई रंग घुला हुआ दिखाई दे तो वह खजूर नकली है। नकली खजूर को ऊपर से हमेशा केमिकल कोटिंग की जाती है। जो असली खजूर होगा वह पानी में डालने से बिल्कुल रंग नहीं छोड़ेगा।

खजूर के रंग से पहचानें

खजूर लेने से पहले यह जरुर देखें कि इसके छिलके का रंग हल्का या गहरा भूरा रंग का मेट फिनिश है तो वो असली खजूर की पहचान है। नकली खजूर का छिलका एकदम चमकदार और बिल्कुल गहरे ब्राउन रंग का होता है।

छूकर चेक करें

असली खजूर आमतौर पर हल्के नरम और थोड़े सूखे होते हैं और इन्हें छूने पर ज्यादा चिपचिपापन महसूस नहीं होता। इसके विपरीत, नकली खजूर हाथ में लेते ही बहुत ज्यादा चिपचिपे और गीले जैसे लगते हैं, क्योंकि उनमें चमक और मिठास बढ़ाने के लिए ग्लूकोज सिरप या चीनी की चाशनी मिलाई जाती है।

गंध सूघें

असली खजूर में हल्की मीठी प्राकृतिक खुशबू आती है जबकि नकली में केमिकल या चीनी की चाशनी की तेज महक आती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow