एक और थप्पड़...' Abhishek Kumar की Viral Post का सच आया सामने

टीवी एक्टर अभिषेक कुमार के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अचानक इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, "कुछ लोग ना एक और थप्पड़ डीजर्व करते हैं।" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगाने लगे कि उनका इशारा समर्थ जुरेल की तरफ है। लोग सवाल उठाने लगे कि क्या दोनों की दोस्ती झूठी थी या उनके बीच कोई नई लड़ाई हुई है? अब अभिषेक ने एक और पोस्ट शेयर करके इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है।इंटरव्यू में कही बात से दुखी हुए अभिषेकअभिषेक कुमार ने अपनी नई इंस्टाग्राम स्टोरी में साफ किया कि वो क्यों नाराज हैं। उन्होंने लिखा कि जब वे दोस्त आपस में एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हैं, तो वह सिर्फ मनोरंजन के लिए होता है। लेकिन किसी और के यूट्यूब शो पर जाकर मेरे बारे में अजीब और अपमानजनक बातें कहना गलत है। ऐसी बातें सिर्फ शो में अच्छी लगती हैं, इंटरव्यू में नहीं। इसे भी पढ़ें: The Alliance से बहन Dolly के एविक्शन पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- Kushal Tandon को ओल्ड एज होम भेजोपरिवार को पहुंचा दुखअभिषेक ने आगे बताया कि उन्होंने वह वीडियो देखा और उस वक्त वो चुप रहे, लेकिन उस बयान से उनका परिवार और फैंस बहुत दुखी हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोस्तों के बीच की मस्ती और किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने में बहुत बड़ा फर्क होता है। उन्होंने हमेशा सामने वाले को एक अच्छा इंसान मानकर उसकी इज्जत की, इसलिए इस व्यवहार से उन्हें बहुत निराशा हुई है। इसे भी पढ़ें: Abhishek Kumar के 'थप्पड़' वाले पोस्ट से फैंस को आई Samarth Jurel की याद, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चाबिग बॉस 17 का पुराना थप्पड़ विवादअभिषेक ने अपने दोनों पोस्ट में सीधे तौर पर समर्थ जुरेल का नाम नहीं लिया है, लेकिन फैंस समझ गए हैं कि यह बात समर्थ के लिए ही है। बिग बॉस 17 के दौरान ईशा मालवीय को लेकर हुई लड़ाई में अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस समय भी दर्शकों ने अभिषेक का काफी सपोर्ट किया था।

PNSPNS
Jul 10, 2026 - 10:19
 0
एक और थप्पड़...' Abhishek Kumar की Viral Post का सच आया सामने
टीवी एक्टर अभिषेक कुमार के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अचानक इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, "कुछ लोग ना एक और थप्पड़ डीजर्व करते हैं।" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगाने लगे कि उनका इशारा समर्थ जुरेल की तरफ है। लोग सवाल उठाने लगे कि क्या दोनों की दोस्ती झूठी थी या उनके बीच कोई नई लड़ाई हुई है? अब अभिषेक ने एक और पोस्ट शेयर करके इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है।

इंटरव्यू में कही बात से दुखी हुए अभिषेक

अभिषेक कुमार ने अपनी नई इंस्टाग्राम स्टोरी में साफ किया कि वो क्यों नाराज हैं। उन्होंने लिखा कि जब वे दोस्त आपस में एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हैं, तो वह सिर्फ मनोरंजन के लिए होता है। लेकिन किसी और के यूट्यूब शो पर जाकर मेरे बारे में अजीब और अपमानजनक बातें कहना गलत है। ऐसी बातें सिर्फ शो में अच्छी लगती हैं, इंटरव्यू में नहीं।
 

इसे भी पढ़ें: The Alliance से बहन Dolly के एविक्शन पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- Kushal Tandon को ओल्ड एज होम भेजो


परिवार को पहुंचा दुख

अभिषेक ने आगे बताया कि उन्होंने वह वीडियो देखा और उस वक्त वो चुप रहे, लेकिन उस बयान से उनका परिवार और फैंस बहुत दुखी हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोस्तों के बीच की मस्ती और किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने में बहुत बड़ा फर्क होता है। उन्होंने हमेशा सामने वाले को एक अच्छा इंसान मानकर उसकी इज्जत की, इसलिए इस व्यवहार से उन्हें बहुत निराशा हुई है।
 

इसे भी पढ़ें: Abhishek Kumar के 'थप्पड़' वाले पोस्ट से फैंस को आई Samarth Jurel की याद, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा


बिग बॉस 17 का पुराना थप्पड़ विवाद

अभिषेक ने अपने दोनों पोस्ट में सीधे तौर पर समर्थ जुरेल का नाम नहीं लिया है, लेकिन फैंस समझ गए हैं कि यह बात समर्थ के लिए ही है। बिग बॉस 17 के दौरान ईशा मालवीय को लेकर हुई लड़ाई में अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस समय भी दर्शकों ने अभिषेक का काफी सपोर्ट किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow