आज के Modern Love में लगाएं पुराने जमाने का तड़का, ये 5 Tips आपके रिश्ते को बनाएंगे हेल्दी

आज के डिजिटल दौर में जब रिश्ते बहुत जल्दी टूटने लगे हैं, दादा-दादी के जमाने का 'ओल्ड स्कूल लव' हमारे काम आ सकता है। आजकल लोग सोशल मीडिया पर तो बहुत एक्टिव रहते हैं, लेकिन अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते। ऐसे में पुराने जमाने की कुछ खास आदतें आपके बिखरते रिश्ते को बचा सकती हैं।टेक्नोलॉजी से दूरी, पार्टनर के नजदीकीआजकल कपल्स एक साथ बैठकर भी अपने-अपने फोन में बिजी रहते हैं। पुराने जमाने में जब फोन नहीं थे, तब लोग एक-दूसरे को पूरा वक्त देते थे। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दिन में कुछ समय ऐसा रखें जब कोई भी फोन या गैजेट पास न हो। बिना फोन वाला यह 'क्वालिटी टाइम' आपकी कई अनसुलझी गलतफहमियों को पल भर में दूर कर सकता है। इसे भी पढ़ें: 370 रुपये की Biryani पर छिड़ी बहस, क्या Dating में पैसा खर्च करना Consent का Ticket है?शारीरिक और मानसिक मौजूदगी जरूरीआज के समय में सबसे खूबसूरत एहसास यह जानना है कि हमारे होने से किसी की जिंदगी में फर्क पड़ता है। पार्टनर के साथ सिर्फ नाम के लिए बैठना काफी नहीं है, बल्कि उनके साथ शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से मौजूद रहना बहुत जरूरी है। जब आप अपने पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनते हैं, तो उन्हें आपकी परवाह का अहसास होता है।दिल खोलकर तारीफ करनापार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर उनकी खूबियों की तारीफ करें। ऐसा करने से उन्हें लगता है कि आपकी जिंदगी में उनकी कोई वैल्यू है। पुराने गानों की तरह जब आप पार्टनर के लिए तारीफों के पुल बांधते हैं, तो रिश्ते में ईगो की कोई जगह नहीं बचती और प्यार और ज्यादा गहरा हो जाता है। इसे भी पढ़ें: बच्चा पढ़ाई से भागता है? डांटना नहीं, ये 5 Smart Parenting Tips अपनाएं, दूर होगा डरसाथ में काम करना और आगे बढ़नापुराने जमाने के लोग यह बखूबी जानते थे कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता। इसलिए वे फिल्मों वाले 'पहली नजर के प्यार' से ज्यादा एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने पर भरोसा करते थे। पार्टनर की कमियों को स्वीकार करते हुए, लाइफ में करियर और पर्सनल ग्रोथ के लिए एक-दूसरे का पूरा सपोर्ट करना ही एक मजबूत रिश्ते की पहचान है।इनर ब्यूटी पर फोकसबाहरी खूबसूरती किसी को भी अट्रैक्ट कर सकती है, लेकिन एक लंबे और सच्चे रिश्ते के लिए इंसान का दिल देखना सबसे जरूरी है। दादा-दादी के दौर में लोग फैशन या लुक से ज्यादा सामने वाले के स्वभाव और उसके अच्छे दिल को अहमियत देते थे। आज के दौर में भी अगर पार्टनर के लुक्स की जगह उसकी इनर ब्यूटी को देखा जाए, तो रिश्ता कभी कमजोर नहीं होगा।

PNSPNS
Jun 17, 2026 - 09:10
 0
आज के Modern Love में लगाएं पुराने जमाने का तड़का, ये 5 Tips आपके रिश्ते को बनाएंगे हेल्दी
आज के डिजिटल दौर में जब रिश्ते बहुत जल्दी टूटने लगे हैं, दादा-दादी के जमाने का 'ओल्ड स्कूल लव' हमारे काम आ सकता है। आजकल लोग सोशल मीडिया पर तो बहुत एक्टिव रहते हैं, लेकिन अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते। ऐसे में पुराने जमाने की कुछ खास आदतें आपके बिखरते रिश्ते को बचा सकती हैं।

टेक्नोलॉजी से दूरी, पार्टनर के नजदीकी

आजकल कपल्स एक साथ बैठकर भी अपने-अपने फोन में बिजी रहते हैं। पुराने जमाने में जब फोन नहीं थे, तब लोग एक-दूसरे को पूरा वक्त देते थे। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दिन में कुछ समय ऐसा रखें जब कोई भी फोन या गैजेट पास न हो। बिना फोन वाला यह 'क्वालिटी टाइम' आपकी कई अनसुलझी गलतफहमियों को पल भर में दूर कर सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: 370 रुपये की Biryani पर छिड़ी बहस, क्या Dating में पैसा खर्च करना Consent का Ticket है?


शारीरिक और मानसिक मौजूदगी जरूरी

आज के समय में सबसे खूबसूरत एहसास यह जानना है कि हमारे होने से किसी की जिंदगी में फर्क पड़ता है। पार्टनर के साथ सिर्फ नाम के लिए बैठना काफी नहीं है, बल्कि उनके साथ शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से मौजूद रहना बहुत जरूरी है। जब आप अपने पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनते हैं, तो उन्हें आपकी परवाह का अहसास होता है।

दिल खोलकर तारीफ करना

पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर उनकी खूबियों की तारीफ करें। ऐसा करने से उन्हें लगता है कि आपकी जिंदगी में उनकी कोई वैल्यू है। पुराने गानों की तरह जब आप पार्टनर के लिए तारीफों के पुल बांधते हैं, तो रिश्ते में ईगो की कोई जगह नहीं बचती और प्यार और ज्यादा गहरा हो जाता है।
 

इसे भी पढ़ें: बच्चा पढ़ाई से भागता है? डांटना नहीं, ये 5 Smart Parenting Tips अपनाएं, दूर होगा डर


साथ में काम करना और आगे बढ़ना

पुराने जमाने के लोग यह बखूबी जानते थे कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता। इसलिए वे फिल्मों वाले 'पहली नजर के प्यार' से ज्यादा एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने पर भरोसा करते थे। पार्टनर की कमियों को स्वीकार करते हुए, लाइफ में करियर और पर्सनल ग्रोथ के लिए एक-दूसरे का पूरा सपोर्ट करना ही एक मजबूत रिश्ते की पहचान है।

इनर ब्यूटी पर फोकस

बाहरी खूबसूरती किसी को भी अट्रैक्ट कर सकती है, लेकिन एक लंबे और सच्चे रिश्ते के लिए इंसान का दिल देखना सबसे जरूरी है। दादा-दादी के दौर में लोग फैशन या लुक से ज्यादा सामने वाले के स्वभाव और उसके अच्छे दिल को अहमियत देते थे। आज के दौर में भी अगर पार्टनर के लुक्स की जगह उसकी इनर ब्यूटी को देखा जाए, तो रिश्ता कभी कमजोर नहीं होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow