आंध्र प्रदेश में मुठभेड़ के दौरान सात माओवादी ढेर

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान सात माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। खुफिया एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार के अभियान के क्रम में अब तक सात माओवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं, हालांकि पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की पहचान मेतुरी जोखा राव उर्फ ​​शंकर के रूप में हुई है। अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि श्रीकाकुलम निवासी शंकर आंध्र ओडिशा सीमा (एओबी) का प्रभारी (एसीएम) था और तकनीकी चीजों, हथियार निर्माण, संचार में विशेषज्ञता रखता था।

PNSPNS
Nov 19, 2025 - 12:31
 0
आंध्र प्रदेश में मुठभेड़ के दौरान सात माओवादी ढेर

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान सात माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। खुफिया एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार के अभियान के क्रम में अब तक सात माओवादी मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं, हालांकि पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की पहचान मेतुरी जोखा राव उर्फ ​​शंकर के रूप में हुई है।

अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि श्रीकाकुलम निवासी शंकर आंध्र ओडिशा सीमा (एओबी) का प्रभारी (एसीएम) था और तकनीकी चीजों, हथियार निर्माण, संचार में विशेषज्ञता रखता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow