अफ़ग़ानिस्तान: तालेबानी फ़रमान से बाल विवाह को वैधता मिलने, महिलाओं की व्यथा बढ़ने की आशंका
अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान प्रशासन द्वारा पति-पत्नी के अलगाव, या वैवाहिक सम्बन्ध समाप्त करने की शर्तों पर जारी किए गए आधिकारिक आदेश से न केवल बाल विवाह को लाइसेंस मिलेगा, बल्कि महिलाओं और लड़कियों के लिए दुर्व्यवहार व पीड़ा भरे रिश्तों को छोड़ पाना भी कठिन हो जाएगा. संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने गुरूवार को जारी अपने एक वक्तव्य में यह चेतावनी जारी की है.
What's Your Reaction?