अधिकारी लोगों की शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निरस्तारण करें: मुख्यमंत्री शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का सोमवार को निर्देश दिया। शर्मा ने यह निर्देश मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई के दौरान दिया। आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ने जनसुनवाई में आई महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं को सबसे पहले सुना और अधिकारियों को उनकी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शर्मा ने जनसुनवाई में आए लोगों की कई समस्याओं का संतोषजनक निस्तारण किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “जनसुनवाई में परिवादी अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से बड़ी उम्मीद रखते हैं। ऐसे में अधिकारी उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निस्तारण करें तथा अधिकारी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ काम करते हुए लोगों को राहत दें।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी नियमित रूप से स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई करें तथा आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से हो। शर्मा ने इस दौरान कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया। आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया।

PNSPNS
Nov 3, 2025 - 17:45
 0
अधिकारी लोगों की शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निरस्तारण करें: मुख्यमंत्री शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का सोमवार को निर्देश दिया। शर्मा ने यह निर्देश मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई के दौरान दिया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ने जनसुनवाई में आई महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं को सबसे पहले सुना और अधिकारियों को उनकी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शर्मा ने जनसुनवाई में आए लोगों की कई समस्याओं का संतोषजनक निस्तारण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जनसुनवाई में परिवादी अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से बड़ी उम्मीद रखते हैं। ऐसे में अधिकारी उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निस्तारण करें तथा अधिकारी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ काम करते हुए लोगों को राहत दें।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी नियमित रूप से स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई करें तथा आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से हो।

शर्मा ने इस दौरान कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया। आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow