हैदराबाद में महिला ने दो बच्चों की ‘‘हत्या’’ करने के बाद आत्महत्या की

हैदराबाद में एक महिला ने नारियल काटने वाले चाकू से अपने दो बेटों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद अपने ‘अपार्टमेंट’ से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम इमारत से कूदने के बाद महिला (35) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला का बड़ा बेटा (11) मृत पाया गया जबकि छोटा बेटा (9) गंभीर रूप से घायल था और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा लिखे गए सात पन्नों के सुसाइड नोट से पता चलता है कि वह भावनात्मक रूप से परेशान थी और अपने पति से नाराज थी। उन्होंने यह भी बताया कि महिला और दोनों बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं।

PNSPNS
Apr 19, 2025 - 03:30
 0
हैदराबाद में महिला ने दो बच्चों की ‘‘हत्या’’ करने के बाद आत्महत्या की

हैदराबाद में एक महिला ने नारियल काटने वाले चाकू से अपने दो बेटों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद अपने ‘अपार्टमेंट’ से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम इमारत से कूदने के बाद महिला (35) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला का बड़ा बेटा (11) मृत पाया गया जबकि छोटा बेटा (9) गंभीर रूप से घायल था और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा लिखे गए सात पन्नों के सुसाइड नोट से पता चलता है कि वह भावनात्मक रूप से परेशान थी और अपने पति से नाराज थी। उन्होंने यह भी बताया कि महिला और दोनों बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow