संकटग्रस्त अफ़ग़ानिस्तान में भूकम्प से बिगड़े हालात, राहत के लिए सहायता अपील
अफ़ग़ानिस्तान पहले से ही एक गम्भीर मानवीय संकट से जूझ रहा है और हाल ही में आए भूकम्प के बाद, परिस्थितियों के और बिगड़ने की आशंका है. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने आगाह किया कि देश में खाद्य असुरक्षा व कुपोषण से पीड़ित लोगों की संख्या में उछाल आया है, मगर सहायता धनराशि की कमी की वजह से, उन तक राहत पहुँचाना कठिन साबित हो रहा है. इस बीच, यूनीसेफ़ ने भूकम्प प्रभावित दो लाख से अधिक बच्चों की सहायता के लिए, 2.2 करोड़ डॉलर की सहायता अपील जारी की है.
What's Your Reaction?