विश्वास है कि उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा: President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के लोगों को शनिवार को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह राज्य प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।’’ उत्तर प्रदेश को पहले ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ (संयुक्त प्रांत) के नाम से जाना जाता था। इसे 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के रूप में मान्यता मिली।

PNSPNS
Jan 24, 2026 - 11:36
 0
विश्वास है कि उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा: President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के लोगों को शनिवार को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह राज्य प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।’’ उत्तर प्रदेश को पहले ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ (संयुक्त प्रांत) के नाम से जाना जाता था। इसे 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के रूप में मान्यता मिली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow