लंदन : फलस्तीनी समूह पर प्रतिबंध से जुड़े नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन, 200 लोग गिरफ्तार

ब्रिटेन में फलस्तीन समर्थक समूह पर लगाए गए प्रतिबंध पर पुनर्विचार के लिए सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते जानबूझकर कानून का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। संसद ने जुलाई की शुरुआत में ‘पैलेस्टाइन एक्शन’ नामक समूह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून पारित किया था। यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया था क्योंकि समूह के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर ब्रिटेन की वायुसेना के अड्डे में घुसकर दो विमानों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कार्यकर्ता गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के हमलों का समर्थन करने के लिए ब्रिटेन के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे है। समूह के समर्थकों का कहना है कि इस कानून के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अवैध रूप से पाबंदी लगाई गई है। शनिवार को संसद भवन के बाहर 500 से अधिक प्रदर्शनकारी जमा हो गए, और कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर ले रखे थे जिन पर लिखा था, “मैं नरसंहार का विरोध करता हूं। मैं पैलेस्टाइन एक्शन का समर्थन करता हूं।” इस बीच पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

PNSPNS
Aug 11, 2025 - 04:30
 0
लंदन : फलस्तीनी समूह पर प्रतिबंध से जुड़े नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन, 200 लोग गिरफ्तार

ब्रिटेन में फलस्तीन समर्थक समूह पर लगाए गए प्रतिबंध पर पुनर्विचार के लिए सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते जानबूझकर कानून का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

संसद ने जुलाई की शुरुआत में ‘पैलेस्टाइन एक्शन’ नामक समूह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून पारित किया था। यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया था क्योंकि समूह के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर ब्रिटेन की वायुसेना के अड्डे में घुसकर दो विमानों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

कार्यकर्ता गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के हमलों का समर्थन करने के लिए ब्रिटेन के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे है। समूह के समर्थकों का कहना है कि इस कानून के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अवैध रूप से पाबंदी लगाई गई है।

शनिवार को संसद भवन के बाहर 500 से अधिक प्रदर्शनकारी जमा हो गए, और कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर ले रखे थे जिन पर लिखा था, “मैं नरसंहार का विरोध करता हूं। मैं पैलेस्टाइन एक्शन का समर्थन करता हूं।” इस बीच पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow