रक्षाबंधन महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को मजबूत करता है: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सम्मान के ‘‘हमारे संकल्प’’ को मजबूत करता है। राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास के अनूठे बंधन का प्रतीक है। मुर्मू ने कहा, ‘‘यह त्योहार समाज में सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देता है। यह अवसर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को संरक्षित करने का भी अवसर है। यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के हमारे संकल्प को मजबूत करता है।’’ उन्होंने सभी से एक समृद्ध देश के निर्माण का संकल्प लेने को कहा, जहां हर महिला सुरक्षित महसूस करे और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सके। राष्ट्रपति भवन द्वारा साझा किए गए संदेश में मुर्मू के हवाले से कहा गया, ‘‘रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

PNSPNS
Aug 9, 2025 - 04:30
 0
रक्षाबंधन महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को मजबूत करता है: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सम्मान के ‘‘हमारे संकल्प’’ को मजबूत करता है।

राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास के अनूठे बंधन का प्रतीक है। मुर्मू ने कहा, ‘‘यह त्योहार समाज में सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देता है। यह अवसर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को संरक्षित करने का भी अवसर है। यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के हमारे संकल्प को मजबूत करता है।’’

उन्होंने सभी से एक समृद्ध देश के निर्माण का संकल्प लेने को कहा, जहां हर महिला सुरक्षित महसूस करे और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सके। राष्ट्रपति भवन द्वारा साझा किए गए संदेश में मुर्मू के हवाले से कहा गया, ‘‘रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow