मुठभेड़ कल ही क्यों हुई? ऑपरेशन महादेव पर अखिलेश ने उठाए सवाल, चीन को बताया राक्षस

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि सरकार को युद्धविराम की घोषणा करनी पड़ी? उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि हमें तो उम्मीद थी कि सरकार खुद ही इसकी घोषणा कर देगी। लेकिन चूंकि उनकी गहरी दोस्ती है, इसलिए सरकार ने अपने दोस्त से ही युद्धविराम की घोषणा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार जो दावा करती है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कोई आतंकवादी घटना नहीं होगी।  इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री मेरी मां के आंसुओं तक चले गए, लेकिन यह नहीं बताया कि युद्धविराम हुआ क्यों? प्रियंका का सरकार पर तंजअखिलेश यादव ने कहा कि आज जब हम संसद में यह चर्चा कर रहे हैं तो सरकार को बताना चाहिए कि देश का कुल क्षेत्रफल कितना है। यादव ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा वाले दिन ही कश्मीर में ऑपरेशन महादेव संचालित होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुठभेड़ कल ही क्यों हुई। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए ये लाइन बोलूंगा, मैं दुनिया को मनाने में लगा हूं, मेरा घर मुझसे रूठा जा रहा है।सपा सांसद ने कहा कि यह बात पक्ष विपक्ष की नहीं है, देश की सुरक्षा, जनता के जीवन की है। पहलगाम की घटना ने साबित कर दिया है कि लापरवाही देशवासियों की जान ले सकती है। उन्होंने कहा कि 370 के बाद यह कहा सरकार ने कि भविष्य में कोई भी आतंकवादी घटना नहीं होगी। आखिरकार यह सिक्योरिटी लैप्स की जिम्मेदारी कौन लेगा? उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और चीन को एक राक्षस बताया जो हमारी ज़मीन और बाज़ार को हड़प लेगा।  इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, राजनाथ बोले- सरकार जो कहती है वो करती हैयादव ने कहा कि पहलगाम हमले में हुई ख़ुफ़िया चूक की ज़िम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने आगे कहा कि यह दुखद घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस चूक ने कई अनमोल जानें ली हैं और देश की सीमा रणनीति की कमज़ोरियों को उजागर किया है। उन्होंने कहा, "पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू करना सरकार की खुफिया विफलता का प्रतीक है।"

PNSPNS
Jul 30, 2025 - 04:30
 0
मुठभेड़ कल ही क्यों हुई? ऑपरेशन महादेव पर अखिलेश ने उठाए सवाल, चीन को बताया राक्षस
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि सरकार को युद्धविराम की घोषणा करनी पड़ी? उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि हमें तो उम्मीद थी कि सरकार खुद ही इसकी घोषणा कर देगी। लेकिन चूंकि उनकी गहरी दोस्ती है, इसलिए सरकार ने अपने दोस्त से ही युद्धविराम की घोषणा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार जो दावा करती है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कोई आतंकवादी घटना नहीं होगी। 
 

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री मेरी मां के आंसुओं तक चले गए, लेकिन यह नहीं बताया कि युद्धविराम हुआ क्यों? प्रियंका का सरकार पर तंज


अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब हम संसद में यह चर्चा कर रहे हैं तो सरकार को बताना चाहिए कि देश का कुल क्षेत्रफल कितना है। यादव ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा वाले दिन ही कश्मीर में ऑपरेशन महादेव संचालित होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुठभेड़ कल ही क्यों हुई। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए ये लाइन बोलूंगा, मैं दुनिया को मनाने में लगा हूं, मेरा घर मुझसे रूठा जा रहा है।

सपा सांसद ने कहा कि यह बात पक्ष विपक्ष की नहीं है, देश की सुरक्षा, जनता के जीवन की है। पहलगाम की घटना ने साबित कर दिया है कि लापरवाही देशवासियों की जान ले सकती है। उन्होंने कहा कि 370 के बाद यह कहा सरकार ने कि भविष्य में कोई भी आतंकवादी घटना नहीं होगी। आखिरकार यह सिक्योरिटी लैप्स की जिम्मेदारी कौन लेगा? उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और चीन को एक राक्षस बताया जो हमारी ज़मीन और बाज़ार को हड़प लेगा। 
 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, राजनाथ बोले- सरकार जो कहती है वो करती है


यादव ने कहा कि पहलगाम हमले में हुई ख़ुफ़िया चूक की ज़िम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने आगे कहा कि यह दुखद घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस चूक ने कई अनमोल जानें ली हैं और देश की सीमा रणनीति की कमज़ोरियों को उजागर किया है। उन्होंने कहा, "पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू करना सरकार की खुफिया विफलता का प्रतीक है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow