मिस्र के विदेश मंत्री Badr Abdelatty की भारत यात्रा दूसरी बार रद्द, मध्य पूर्व तनाव बना वजह?

मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती ने एक बार फिर भारत की अपनी तय यात्रा रद्द कर दी है। बद्र अब्देलती की यात्रा इसी सप्ताह होने वाली थी। यह दूसरी बार है जब उनकी भारत यात्रा रद्द हुई है। इससे पहले वे फरवरी में भारत आने वाले थे, लेकिन वह यात्रा भी रद्द हो गई थी।भारत यात्रा के दौरान बद्देलती को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करनी थी। उनकी यात्रा रद्द करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध में अमेरिका भी शामिल हो गया है। अमेरिकी सेना ने हवाई हमले कर ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

PNSPNS
Jun 23, 2025 - 03:30
 0
मिस्र के विदेश मंत्री Badr Abdelatty की भारत यात्रा दूसरी बार रद्द, मध्य पूर्व तनाव बना वजह?
मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती ने एक बार फिर भारत की अपनी तय यात्रा रद्द कर दी है। बद्र अब्देलती की यात्रा इसी सप्ताह होने वाली थी। यह दूसरी बार है जब उनकी भारत यात्रा रद्द हुई है। इससे पहले वे फरवरी में भारत आने वाले थे, लेकिन वह यात्रा भी रद्द हो गई थी।

भारत यात्रा के दौरान बद्देलती को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करनी थी। उनकी यात्रा रद्द करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध में अमेरिका भी शामिल हो गया है। अमेरिकी सेना ने हवाई हमले कर ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow