महाराष्ट्र: युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने वाले कैब चालक की पीटकर हत्या की

मुंबई। नवी मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती और उसके प्रेमी ने एक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की हथौड़े से कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छह अप्रैल को आरोपी युगल ने अहिल्या नगर जिले के संगमनेर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नवी मुंबई पुलिस को हत्या के बारे में सूचित किया गया।इसे भी पढ़ें: 7 मौत के आरोपी फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन को जिला कोर्ट में किया गया पेश, आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा अधिकारी ने बताचा कि मृतक की पहचान सुरेंद्र पांडे (43) के रूप में हुई है, जो आरोपी युवती रिया सरकनीसिंह का कैब चालक था। उन्होंने बताया कि मूल रूप से पंजाब की रहने वाली रिया हाल ही में नवी मुंबई के उल्वे में रहने आई थी। अधिकारी ने बताया कि रिया को एक निजी फर्म में नौकरी मिल गई थी, जहां उसकी मुलाकात विशाल शिंदे (21) से हुई।उन्होंने बताया कि रिया जब रहने के लिए जगह तलाश कर रही थी, तो पांडे ने इसमें उसकी मदद की थी। अधिकारी ने बताया कि दो अप्रैल को शिंदे, रिया से मिलने गया और पांडे ने चुपके से दोनों का एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।इसे भी पढ़ें: India Got Latent विवाद के बाद Apoorva Mukhija की Instagram पर वापसी, परेशान करने वाले, दुर्व्यवहार और बलात्कार की धमकियों का खुलासा उन्होंने बताया कि इसके बाद पांडे ने रिया को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और यौन संबंध बनाने की मांग करने लगा।पुलिस ने बताया कि रिया ने शिंदे को ब्लैकमेल के बारे में बताया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस झगड़े में दोनों ने पांडे के सिर पर हथौड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दोनों एक टैक्सी में बैठकर घटनास्थल से भाग कर पुणे चले गए, जहां वे दुर्घटना का शिकार हो गये। पुलिस के मुताबिक, शिंदे रिया को संगमनेर अपने घर ले गया, जहां उन्होंने माता-पिता को अपराध के बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि शिंदे के माता-पिता ने उन्हें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए राजी किया, जिसके बाद दोनों ने संगमनेर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और इसके बाद स्थानीय पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पांडे के घर पर पहुंची, जहां से उसका सड़ा-गला शव बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नवी मुंबई लाया गया है। अधिकारी ने बताया कि वे फिलहाल 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच की जा रही है।

PNSPNS
Apr 14, 2025 - 15:55
 0
महाराष्ट्र: युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने वाले कैब चालक की पीटकर हत्या की

मुंबई। नवी मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती और उसके प्रेमी ने एक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की हथौड़े से कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छह अप्रैल को आरोपी युगल ने अहिल्या नगर जिले के संगमनेर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नवी मुंबई पुलिस को हत्या के बारे में सूचित किया गया।

इसे भी पढ़ें: 7 मौत के आरोपी फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन को जिला कोर्ट में किया गया पेश, आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा

 

अधिकारी ने बताचा कि मृतक की पहचान सुरेंद्र पांडे (43) के रूप में हुई है, जो आरोपी युवती रिया सरकनीसिंह का कैब चालक था। उन्होंने बताया कि मूल रूप से पंजाब की रहने वाली रिया हाल ही में नवी मुंबई के उल्वे में रहने आई थी। अधिकारी ने बताया कि रिया को एक निजी फर्म में नौकरी मिल गई थी, जहां उसकी मुलाकात विशाल शिंदे (21) से हुई।उन्होंने बताया कि रिया जब रहने के लिए जगह तलाश कर रही थी, तो पांडे ने इसमें उसकी मदद की थी। अधिकारी ने बताया कि दो अप्रैल को शिंदे, रिया से मिलने गया और पांडे ने चुपके से दोनों का एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

इसे भी पढ़ें: India Got Latent विवाद के बाद Apoorva Mukhija की Instagram पर वापसी, परेशान करने वाले, दुर्व्यवहार और बलात्कार की धमकियों का खुलासा

उन्होंने बताया कि इसके बाद पांडे ने रिया को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और यौन संबंध बनाने की मांग करने लगा।पुलिस ने बताया कि रिया ने शिंदे को ब्लैकमेल के बारे में बताया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस झगड़े में दोनों ने पांडे के सिर पर हथौड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दोनों एक टैक्सी में बैठकर घटनास्थल से भाग कर पुणे चले गए, जहां वे दुर्घटना का शिकार हो गये। पुलिस के मुताबिक, शिंदे रिया को संगमनेर अपने घर ले गया, जहां उन्होंने माता-पिता को अपराध के बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि शिंदे के माता-पिता ने उन्हें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए राजी किया, जिसके बाद दोनों ने संगमनेर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और इसके बाद स्थानीय पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पांडे के घर पर पहुंची, जहां से उसका सड़ा-गला शव बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नवी मुंबई लाया गया है। अधिकारी ने बताया कि वे फिलहाल 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow