मथुरा में संतान प्राप्ति की चाह में अनुष्ठान कराने गई महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में संतान प्राप्ति की चाह में अनुष्ठान कराने गई 35 वर्षीय एक महिला से एक स्वयंभू तांत्रिक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता की शादी को आठ साल हो चुके हैं, लेकिन वह निःसंतान है, ऐसे में वह संतान प्राप्ति की चाह में तांत्रिक मुश्ताक अली (45) के पास गई थी। उन्होंने बताया कि तांत्रिक ने शनिवार को अनुष्ठान के बहाने उसे बुलाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तांत्रिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 63 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

PNSPNS
Aug 25, 2025 - 04:30
 0
मथुरा में संतान प्राप्ति की चाह में अनुष्ठान कराने गई महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में संतान प्राप्ति की चाह में अनुष्ठान कराने गई 35 वर्षीय एक महिला से एक स्वयंभू तांत्रिक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता की शादी को आठ साल हो चुके हैं, लेकिन वह निःसंतान है, ऐसे में वह संतान प्राप्ति की चाह में तांत्रिक मुश्ताक अली (45) के पास गई थी।

उन्होंने बताया कि तांत्रिक ने शनिवार को अनुष्ठान के बहाने उसे बुलाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तांत्रिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 63 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow