मथुरा में जिम के पास मिले मांस के टुकड़े, मामला दर्ज

मथुरा के गोवर्धन इलाके में एक जिम के पीछे खाली भूखंड में मांस के टुकड़े मिले। स्थानीय लोगों ने गोमांस होने का संदेह जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने रविवार को बताया, ‘‘गोवर्धन इलाके में एक जिम के पीछे खाली भूखंड में झाड़ियों में मांस के टुकड़े पाये गये। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह गाय का मांस है। मांस को जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।’’ कुमार ने बताया कि मामले में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 24 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं और जांच की जा रही है।

PNSPNS
Jun 9, 2025 - 03:30
 0
मथुरा में जिम के पास मिले मांस के टुकड़े, मामला दर्ज

मथुरा के गोवर्धन इलाके में एक जिम के पीछे खाली भूखंड में मांस के टुकड़े मिले। स्थानीय लोगों ने गोमांस होने का संदेह जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने रविवार को बताया, ‘‘गोवर्धन इलाके में एक जिम के पीछे खाली भूखंड में झाड़ियों में मांस के टुकड़े पाये गये। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह गाय का मांस है। मांस को जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।’’

कुमार ने बताया कि मामले में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 24 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं और जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow