भारत में युवाओं से परंपरा और आधुनिकता के बीच किसी एक को चुनने के लिए नहीं कहा जाता: Dharmendra Pradhan

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि भारत में युवाओं से परंपरा और आधुनिकता के बीच किसी एक को चुनने के लिए नहीं कहा जाता, बल्कि यह अपेक्षा की जाती है कि वे दोनों को आत्मविश्वास व जिम्मेदारी के साथ निभाएं। प्रधान ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “भारत अपने युवाओं से परंपरा और आधुनिकता के बीच चयन करने को नहीं कहता। वह चाहता है कि वे दोनों को आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ निभाएं और यही पीढ़ी भारत की यात्रा को आगे बढ़ाएगी।” वार्षिक कार्यक्रमका उद्देश्य तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के काशी के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाना है।

PNSPNS
Dec 31, 2025 - 13:42
 0
भारत में युवाओं से परंपरा और आधुनिकता के बीच किसी एक को चुनने के लिए नहीं कहा जाता: Dharmendra Pradhan

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि भारत में युवाओं से परंपरा और आधुनिकता के बीच किसी एक को चुनने के लिए नहीं कहा जाता, बल्कि यह अपेक्षा की जाती है कि वे दोनों को आत्मविश्वास व जिम्मेदारी के साथ निभाएं।

प्रधान ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “भारत अपने युवाओं से परंपरा और आधुनिकता के बीच चयन करने को नहीं कहता। वह चाहता है कि वे दोनों को आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ निभाएं और यही पीढ़ी भारत की यात्रा को आगे बढ़ाएगी।” वार्षिक कार्यक्रमका उद्देश्य तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के काशी के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow