भाजपा ने फडणवीस पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी को लेकर जरांगे की आलोचना की

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हालांकि, जरांगे ने इस आरोप से इनकार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और और विधान पार्षद (एमएलसी) प्रवीण दरेकर ने कहा, ‘‘सभ्य महाराष्ट्र जरांगे को कभी माफ नहीं करेगा। मुंबई उच्च न्यायालय ने (सामाजिक आयोजनों के दौरान) डीजे और उच्च ध्वनि के उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगाया है और (लागू करने की) जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन जरांगे ने (इस मुद्दे पर) मुख्यमंत्री की मां को निशाना बनाया।’’ दरेकर ने कहा, ‘‘फडणवीस के प्रति व्यक्तिगत द्वेष से ग्रस्त होकर उन्होंने उनकी मां का अपमान किया। जो व्यक्ति ऐसी अभद्र का इस्तेमाल करता है, वह छत्रपति शिवाजी महाराज का अनुयायी नहीं हो सकता।’’ भाजपा के अन्य विधान पार्षद प्रसाद लाड ने आरोप लगाया कि जरांगे मराठा आरक्षण आंदोलन के नाम पर अपनी दुकान चला रहे हैं, जबकि महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नवनाथ बान ने कहा कि जरांगे ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं। जरांगे ने आरोपों का खंडन करते हुए संवाददाताओं से कहा,‘‘मैंने (मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ) कोई अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। अगर कुछ भी (अपमानजनक) कहा गया है, तो मैं उसे वापस लेता हूं।

PNSPNS
Aug 26, 2025 - 04:30
 0
भाजपा ने फडणवीस पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी को लेकर जरांगे की आलोचना की

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हालांकि, जरांगे ने इस आरोप से इनकार किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और और विधान पार्षद (एमएलसी) प्रवीण दरेकर ने कहा, ‘‘सभ्य महाराष्ट्र जरांगे को कभी माफ नहीं करेगा। मुंबई उच्च न्यायालय ने (सामाजिक आयोजनों के दौरान) डीजे और उच्च ध्वनि के उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगाया है और (लागू करने की) जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन जरांगे ने (इस मुद्दे पर) मुख्यमंत्री की मां को निशाना बनाया।’’

दरेकर ने कहा, ‘‘फडणवीस के प्रति व्यक्तिगत द्वेष से ग्रस्त होकर उन्होंने उनकी मां का अपमान किया। जो व्यक्ति ऐसी अभद्र का इस्तेमाल करता है, वह छत्रपति शिवाजी महाराज का अनुयायी नहीं हो सकता।’’

भाजपा के अन्य विधान पार्षद प्रसाद लाड ने आरोप लगाया कि जरांगे मराठा आरक्षण आंदोलन के नाम पर अपनी दुकान चला रहे हैं, जबकि महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नवनाथ बान ने कहा कि जरांगे ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं।

जरांगे ने आरोपों का खंडन करते हुए संवाददाताओं से कहा,‘‘मैंने (मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ) कोई अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। अगर कुछ भी (अपमानजनक) कहा गया है, तो मैं उसे वापस लेता हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow