बेकाबू हुआ ईरान, इजरायल, इराक, कतर हर तरफ मचाने लगा तबाही, US को एयरस्पेस देने वाले पाकिस्तान का नंबर भी आने वाला है?

ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बड़ा हमला किया। अमेरिकी हमलों का बदला लेते हुए ईरान ने 36 घंटों के भीतर पलटवार किया और सीरिया में अमेरिकी सेना के बेस को उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि ईरान समर्थित लड़ाकों ने अमेरिकी बेस पर हमला किया है। ऐसे में कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान अब पाकिस्तान में भी अमेरिकी प्रॉपर्टी पर हमला कर सकता है। इस खतरे के चलते पाकिस्तान में इतना हड़कंप मच गया है कि शहबाज शरीफ ने नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की आपातकालीन बैठक बुला ली। आपको बता दें कि ईरान ने पहले ही कहा था कि इस इलाके में जो भी अमेरिका की मदद करेगा हम उसके खिलाफ बड़ा एक्शन लेंगे।इसे भी पढ़ें: सीजफायर को लेकर ट्रंप दावे ही कर रहे थे, मिसाइल दाग कर खामनेई ने दिया ऐसा बयान, हिला अमेरिका ईरान का ये बयान तब सामने आया जब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका के बी2 बॉम्बर्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों को उड़ाने के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल किया था। इसके बाद बवाल तब मच गया जब पाकिस्तान में ईरान के  राजदूत रेजा अमिरी मोगादम ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनका देश इस क्षेत्र में अमेरिकी सुविधाओं और हितों को निशाना बना सकता है। इसका सीधा मतलब ये है कि इस पूरे इलाके में अमेरिका की जितनी भी प्रॉपर्टी है उसे निशाना बनाया जा सकता है। जिस इलाके की बाद ईरान के राजदूत कर रहे हैं उसमें पाकिस्तान भी आता है। यानी एक्सपर्ट्स के मुताबिक ईरान के निशाने पर अब पाकिस्तान भी है। इसे भी पढ़ें: एयरबेस, बंकर और फाइटर जेट ध्वस्त...अमेरिका के बाद अब इजरायल ने ईरान पर किया तगड़ा अटैक इजराइल के बीरशेबा शहर में ईरान के एक मिसाइल हमले से प्रभावित इमारत से दमकलकर्मियों ने चार लोगों के शव बरामद किए हैं। आपात सेवा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ईरान ने दक्षिणी इजराइल के सबसे बड़े शहर को सीधे सीधे निशाना बनाकर यह मिसाइल हमला किया था। कुछ दिन पहले ईरान के हमले में इसी शहर के अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा था। खोज और बचाव दल ने कहा कि उन्होंने बीरशेबा में एक इमारत से चार शवों को बरामद किया और अन्य लोगों की तलाश जारी है। इजराइल की सेना ने ईरान की ओर से देश को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमलों को लेकर लोगों को सतर्क किया। इसे भी पढ़ें: Operation Sindhu: ईरान के बाद इजराइल से भी निकाले जा रहे भारतीय, 160 लोगों का पहला बैच जॉर्डन पहुंचाहालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की थी कि इजराइल और ईरान ने पूर्ण संघर्षविराम पर सहमति व्यक्त की है। लेकिन दोनों ही देशों ने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। इजराइल पर ये हमले ईरान के स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे के बाद हुए और इसी दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि अगर इजराइल हवाई हमले बंद कर दे तो ईरान भी हवाई हमले रोक देगा।  

PNSPNS
Jun 25, 2025 - 03:30
 0
बेकाबू हुआ ईरान, इजरायल, इराक, कतर हर तरफ मचाने लगा तबाही, US को एयरस्पेस देने वाले पाकिस्तान का नंबर भी आने वाला है?

ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बड़ा हमला किया। अमेरिकी हमलों का बदला लेते हुए ईरान ने 36 घंटों के भीतर पलटवार किया और सीरिया में अमेरिकी सेना के बेस को उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि ईरान समर्थित लड़ाकों ने अमेरिकी बेस पर हमला किया है। ऐसे में कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान अब पाकिस्तान में भी अमेरिकी प्रॉपर्टी पर हमला कर सकता है। इस खतरे के चलते पाकिस्तान में इतना हड़कंप मच गया है कि शहबाज शरीफ ने नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की आपातकालीन बैठक बुला ली। आपको बता दें कि ईरान ने पहले ही कहा था कि इस इलाके में जो भी अमेरिका की मदद करेगा हम उसके खिलाफ बड़ा एक्शन लेंगे।

इसे भी पढ़ें: सीजफायर को लेकर ट्रंप दावे ही कर रहे थे, मिसाइल दाग कर खामनेई ने दिया ऐसा बयान, हिला अमेरिका

ईरान का ये बयान तब सामने आया जब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका के बी2 बॉम्बर्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों को उड़ाने के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल किया था। इसके बाद बवाल तब मच गया जब पाकिस्तान में ईरान के  राजदूत रेजा अमिरी मोगादम ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनका देश इस क्षेत्र में अमेरिकी सुविधाओं और हितों को निशाना बना सकता है। इसका सीधा मतलब ये है कि इस पूरे इलाके में अमेरिका की जितनी भी प्रॉपर्टी है उसे निशाना बनाया जा सकता है। जिस इलाके की बाद ईरान के राजदूत कर रहे हैं उसमें पाकिस्तान भी आता है। यानी एक्सपर्ट्स के मुताबिक ईरान के निशाने पर अब पाकिस्तान भी है। 

इसे भी पढ़ें: एयरबेस, बंकर और फाइटर जेट ध्वस्त...अमेरिका के बाद अब इजरायल ने ईरान पर किया तगड़ा अटैक

 इजराइल के बीरशेबा शहर में ईरान के एक मिसाइल हमले से प्रभावित इमारत से दमकलकर्मियों ने चार लोगों के शव बरामद किए हैं। आपात सेवा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ईरान ने दक्षिणी इजराइल के सबसे बड़े शहर को सीधे सीधे निशाना बनाकर यह मिसाइल हमला किया था। कुछ दिन पहले ईरान के हमले में इसी शहर के अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा था। खोज और बचाव दल ने कहा कि उन्होंने बीरशेबा में एक इमारत से चार शवों को बरामद किया और अन्य लोगों की तलाश जारी है। इजराइल की सेना ने ईरान की ओर से देश को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमलों को लेकर लोगों को सतर्क किया। 

इसे भी पढ़ें: Operation Sindhu: ईरान के बाद इजराइल से भी निकाले जा रहे भारतीय, 160 लोगों का पहला बैच जॉर्डन पहुंचा

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की थी कि इजराइल और ईरान ने पूर्ण संघर्षविराम पर सहमति व्यक्त की है। लेकिन दोनों ही देशों ने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। इजराइल पर ये हमले ईरान के स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे के बाद हुए और इसी दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि अगर इजराइल हवाई हमले बंद कर दे तो ईरान भी हवाई हमले रोक देगा। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow