बिहार: भोजपुर में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर; 30 से ज्यादा गांव प्रभावित
भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। दर्जनों गांवों में खेत-बधार और ग्रामीण सड़कें जलमग्न हैं। फसलों के साथ पशु चारे का संकट भी बढ़ गया है।
What's Your Reaction?