बिहार ने जंगल राज की जगह विकास राज को चुना: एकनाथ शिंदे

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शानदार जीत की ओर बढ़ने के बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि इस राज्य के लोगों ने ‘‘विकास राज’’ को अपनाया और ‘‘जंगल राज’’ को खारिज कर दिया। महाराष्ट्र के एक और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी मतगणना में राजग की बढ़त की सराहना करते हुए कहा कि बिहार ने सुशासन और प्रगतिशील भविष्य के लिए मतदान किया। शिवसेना नेता शिंदे और राकांपा नेता पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। शिंदे ने कहा, ‘‘बिहार ने नीतीश कुमार और मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए वोट दिया है। इसी तरह, महिलाओं (लाडकी बहिन) ने सुनिश्चित किया कि महाराष्ट्र (2004) की तरह राजग को बिहार में शानदार जीत मिले।’’ उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने राजग की जीत में मदद की। पवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार ने राज्य और इसके लोगों का नेतृत्व करने के लिए राजग को चुनकर सुशासन और प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट दिया है।

PNSPNS
Nov 15, 2025 - 09:03
 0
बिहार ने  जंगल राज  की जगह  विकास राज  को चुना: एकनाथ शिंदे

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शानदार जीत की ओर बढ़ने के बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि इस राज्य के लोगों ने ‘‘विकास राज’’ को अपनाया और ‘‘जंगल राज’’ को खारिज कर दिया।

महाराष्ट्र के एक और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी मतगणना में राजग की बढ़त की सराहना करते हुए कहा कि बिहार ने सुशासन और प्रगतिशील भविष्य के लिए मतदान किया। शिवसेना नेता शिंदे और राकांपा नेता पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।

शिंदे ने कहा, ‘‘बिहार ने नीतीश कुमार और मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए वोट दिया है। इसी तरह, महिलाओं (लाडकी बहिन) ने सुनिश्चित किया कि महाराष्ट्र (2004) की तरह राजग को बिहार में शानदार जीत मिले।’’

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने राजग की जीत में मदद की। पवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार ने राज्य और इसके लोगों का नेतृत्व करने के लिए राजग को चुनकर सुशासन और प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow