बिजनौर: शक के जाल में फंसा पति बना हैवान, पत्नी को गंजा कर जलाने की कोशिश

घरेलू हिंसा के एक दर्दनाक मामले में, बिजनौर के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध के शक में उस्तरे से गंजा कर पीटा और जलाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पर बाद में पत्नी की गुहार पर उसे शांति भंग के मामले में जमानत मिल गई, जो ऐसे संवेदनशील मामलों में कानूनी प्रक्रिया की जटिलता दर्शाता है।शक के जाल में फंसा पति बना हैवानबिजनौर जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की पिटाई करने के बाद उस्तरे से उसे गंजा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, मगर बाद में पत्नी ही बचाने आ गई।इसे भी पढ़ें: Nepal Gen-Z Protests | नेपाल में राजनीतिक संकट खत्म, देश को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, नेपाल में राजनीतिक संकट खत्म पति ने पत्नी को गंजा कर जलाने की कोशिश की  नगीना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को नगीना देहात के एक गांव में तीन बच्चों की मां पर प्रेम संबंध के संदेह में उसके पति ने मारपीट कर पहले तो उस्तरे से उसे किया फिर पेट्रोल डाल आग लगाने लगा तो परिजनों ने महिला को बचा लिया।इसे भी पढ़ें: PM Modi Visit Mizoram | मिजोरम में पीएम मोदी ने रचा इतिहास, पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा पहाड़ी राज्य, विकास का नया अध्याय सीओ ने बताया कि महिला ने बृहस्पतिवार को अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को महिला ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की फरियाद की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी पति का शांति भंग के मामले में चालान कर दिया और उप ज़िलाधिकारी (एसडीएम) की अदालत से उसको जमानत मिल गई।

PNSPNS
Sep 16, 2025 - 04:30
 0
बिजनौर: शक के जाल में फंसा पति बना हैवान, पत्नी को गंजा कर जलाने की कोशिश

घरेलू हिंसा के एक दर्दनाक मामले में, बिजनौर के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध के शक में उस्तरे से गंजा कर पीटा और जलाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पर बाद में पत्नी की गुहार पर उसे शांति भंग के मामले में जमानत मिल गई, जो ऐसे संवेदनशील मामलों में कानूनी प्रक्रिया की जटिलता दर्शाता है।

शक के जाल में फंसा पति बना हैवान

बिजनौर जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की पिटाई करने के बाद उस्तरे से उसे गंजा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, मगर बाद में पत्नी ही बचाने आ गई।

इसे भी पढ़ें: Nepal Gen-Z Protests | नेपाल में राजनीतिक संकट खत्म, देश को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, नेपाल में राजनीतिक संकट खत्म

 

पति ने पत्नी को गंजा कर जलाने की कोशिश की 

नगीना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को नगीना देहात के एक गांव में तीन बच्चों की मां पर प्रेम संबंध के संदेह में उसके पति ने मारपीट कर पहले तो उस्तरे से उसे किया फिर पेट्रोल डाल आग लगाने लगा तो परिजनों ने महिला को बचा लिया।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Visit Mizoram | मिजोरम में पीएम मोदी ने रचा इतिहास, पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा पहाड़ी राज्य, विकास का नया अध्याय

सीओ ने बताया कि महिला ने बृहस्पतिवार को अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को महिला ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की फरियाद की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी पति का शांति भंग के मामले में चालान कर दिया और उप ज़िलाधिकारी (एसडीएम) की अदालत से उसको जमानत मिल गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow