बर्फ से ढकी Yamunotri Valley, हनुमान चट्टी से शुरू करें अपना Winter Adventure Trek

वैसे तो इस समय चार धाम की यात्रा बंद है। वहीं, सबसे पहले आप यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुले हैं। इसके बाद केदारनाथ और फिर बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं। कपाट बंद होने के बाद भी लोग यहां से आस-पास घूमने के लिए जगहें सर्च करते हैं, क्योंकि सर्दियों में यहां सुंदर नजारा देखने को मिलता है। सर्दियों में ये जगहें और भी खूबसूरत हो जाती है। इस समय तो कपाट बंद होते हैं लेकिन बाद में चार धाम के आस-पास घूमने लायक जगहें खोजते हैं, जहां सुकून, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति एक साथ महसूस होती है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं यमुनोत्री धाम के आस-पास घूमने की शानदार जगहें बताते हैं, जहां आप ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।हनुमान चट्टीयमुनोत्री धाम की यात्रा हनुमान चट्टी होते हुए जाती है। यह यमुनोत्री से 13 किमी की दूरी पर स्थित है। डोडीताल ट्रेक भी इसी रास्ते से होते हुए ही लोग जाते हैं। इसलिए डोडीताल के ट्रेक पर जाने वाले लोग हनुमान चट्टी होकर जाते हैं। यह नगर यमुनोत्री के पावन मंदिर की यात्रा मार्ग में स्थित है। श्रद्धालु अपनी यात्रा की शुरुआत इसी स्थान से होकर आगे बढ़ते हैं, इसलिए यहां रुककर स्थानीय दर्शनीय स्थलों को देखकर यात्रा को आगे बढ़ाया जा सकता है।जानकी चट्टीअगर आप हनुमान चट्टी से गुजरते हैं, तो आप जानकी चट्टी जा सकते हैं, यहां हरा-भरा क्षेत्र है जो घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है। यह यमुनोत्री धाम से मात्र 7 किमी की दूरी पर स्थित है। यमुनोत्री धाम पर जाने वाले लोग यहां रात गुजारने का प्लान बना सकते हैं। यदि आपको भी पहुंचते-पहुंचते अंधेरा हो जाता है, तो आप यहां रुक कर आगे बढ़ सकते हैं। यह जगह चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है, इसलिए यह जगह आपको जरुर पसंद आएगी।बरकोट जानकी चट्टी से लगभग 44 किलोमीटर दूर स्थित बरकोट, यमुनोत्री यात्रा के दौरान घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। जानकी चट्टी से यमुनोत्री की ओर जाते समय आप बरकोट होते हुए यात्रा कर सकते हैं। यह स्थान समुद्र तल से करीब 1220 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। यहां गंगा और यमुना जैसी दो अत्यंत पवित्र नदियों का जल मिलता है। बरकोट यमुनोत्री से बहुत अधिक दूर नहीं है और यहां से लगभग एक घंटे में यमुनोत्री पहुंचा जा सकता है।

PNSPNS
Jan 8, 2026 - 15:40
 0
बर्फ से ढकी Yamunotri Valley, हनुमान चट्टी से शुरू करें अपना Winter Adventure Trek

वैसे तो इस समय चार धाम की यात्रा बंद है। वहीं, सबसे पहले आप यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुले हैं। इसके बाद केदारनाथ और फिर बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं। कपाट बंद होने के बाद भी लोग यहां से आस-पास घूमने के लिए जगहें सर्च करते हैं, क्योंकि सर्दियों में यहां सुंदर नजारा देखने को मिलता है। सर्दियों में ये जगहें और भी खूबसूरत हो जाती है। इस समय तो कपाट बंद होते हैं लेकिन बाद में चार धाम के आस-पास घूमने लायक जगहें खोजते हैं, जहां सुकून, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति एक साथ महसूस होती है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं यमुनोत्री धाम के आस-पास घूमने की शानदार जगहें बताते हैं, जहां आप ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

हनुमान चट्टी

यमुनोत्री धाम की यात्रा हनुमान चट्टी होते हुए जाती है। यह यमुनोत्री से 13 किमी की दूरी पर स्थित है। डोडीताल ट्रेक भी इसी रास्ते से होते हुए ही लोग जाते हैं। इसलिए डोडीताल के ट्रेक पर जाने वाले लोग हनुमान चट्टी होकर जाते हैं। यह नगर यमुनोत्री के पावन मंदिर की यात्रा मार्ग में स्थित है। श्रद्धालु अपनी यात्रा की शुरुआत इसी स्थान से होकर आगे बढ़ते हैं, इसलिए यहां रुककर स्थानीय दर्शनीय स्थलों को देखकर यात्रा को आगे बढ़ाया जा सकता है।

जानकी चट्टी

अगर आप हनुमान चट्टी से गुजरते हैं, तो आप जानकी चट्टी जा सकते हैं, यहां हरा-भरा क्षेत्र है जो घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है। यह यमुनोत्री धाम से मात्र 7 किमी की दूरी पर स्थित है। यमुनोत्री धाम पर जाने वाले लोग यहां रात गुजारने का प्लान बना सकते हैं। यदि आपको भी पहुंचते-पहुंचते अंधेरा हो जाता है, तो आप यहां रुक कर आगे बढ़ सकते हैं। यह जगह चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है, इसलिए यह जगह आपको जरुर पसंद आएगी।

बरकोट

जानकी चट्टी से लगभग 44 किलोमीटर दूर स्थित बरकोट, यमुनोत्री यात्रा के दौरान घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। जानकी चट्टी से यमुनोत्री की ओर जाते समय आप बरकोट होते हुए यात्रा कर सकते हैं। यह स्थान समुद्र तल से करीब 1220 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। यहां गंगा और यमुना जैसी दो अत्यंत पवित्र नदियों का जल मिलता है। बरकोट यमुनोत्री से बहुत अधिक दूर नहीं है और यहां से लगभग एक घंटे में यमुनोत्री पहुंचा जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow