बची हुई नारियल की चटनी का अब नहीं होगा वेस्ट, बस अपनाएं ये झटपट रेसिपी हैक्स

साउथ इंडियन फूड नारियल की चटनी के बिना पूरा ही नहीं होता है। चाहे इडली हो या डोसा या फिर उत्तप्पम, नारियल की चटनी और सांभर के साथ इसे खाने का एक अलग ही मजा आता है। अमूमन जब भी हम घर पर साउथ इंडियन फूड बनाते हैं तो उसके साथ नारियल की चटनी जरूर बनाई जाती है। लेकिन समस्या तब होती है, जब थोड़ी चटनी बच जाती है और फिर वो फ्रिज में यूं ही रह जाती है। अमूमन यह समझ में नहीं आता है कि इस बची हुई नारियल की चटनी का क्या किया जाए। हो सकता है कि आपके फ्रिज में भी नारियल की चटनी रखी हुई हो और अब आपका उसे खाने का मन ना कर रहा हो। लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो बची हुई नारियल की चटनी को बड़े ही मजेदार और क्रिएटिव तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप नारियल की बची हुई चटनी को किन-किन तरीकों से काम में ला सकती हैं-इसे भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में नहीं आएगी कमजोरी, ये 5 खास ड्रिंक्स देंगे भरपूर ऊर्जानारियल की चटनी से बनाएं सैंडविच अगर आप अपने रेग्युलर सैंडविच को एक अलग टेस्ट देना चाहती हैं तो ऐसे में नारियल की बची हुई चटनी का इस्तेमाल करें। इसके लिए ब्रेड लेकर उस पर चटनी फैलाओ। अब ऊपर से खीरा, टमाटर, उबला आलू या चीज डाल दो। फिर इसे सैंडविच मेकर या तवे पर हल्का टोस्ट कर लो। यह एक जल्दी तैयार होने वाला हेल्दी स्नैक है, जो ट्रैवल के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है।नारियल की चटनी से बनाएं करीयह नारियल की चटनी को खाने का एक बेहद ही टेस्टी अंदाज है। इसके लिए चटनी को पैन में डालो। अब उसमें थोड़ा पानी, हल्दी और नमक डालकर मिक्स करें। अब इसमें राई, करी पत्ते, हींग व हरी मिर्च का तड़का लगाओ। स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए अगर आप चाहो तो थोड़ा इमली का पल्प या दही डाल सकते हैं। झटपट बनने वाली इस करी को आप चावल या रोटियों के साथ खा सकते हैं।पोहा के टेस्ट को दें ट्विस्टअगर आप नाश्ते में पोहा या उपमा बना रही हैं तो उसके फ्लेवर को बूस्ट करने के लिए नारियल की चटनी का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप पोहा या उपमा बनने के बाद उसमें अंत में चटनी डालकर मिक्स करो। थोड़ी पानी डालकर 2 मिनट और पकाओ। इससे एक क्रीमी टेक्सचर आएगा, जो साधारण पोहा को एकदम रिच बना देगा।- मिताली जैन

PNSPNS
Sep 22, 2025 - 04:30
 0
बची हुई नारियल की चटनी का अब नहीं होगा वेस्ट, बस अपनाएं ये झटपट रेसिपी हैक्स
साउथ इंडियन फूड नारियल की चटनी के बिना पूरा ही नहीं होता है। चाहे इडली हो या डोसा या फिर उत्तप्पम, नारियल की चटनी और सांभर के साथ इसे खाने का एक अलग ही मजा आता है। अमूमन जब भी हम घर पर साउथ इंडियन फूड बनाते हैं तो उसके साथ नारियल की चटनी जरूर बनाई जाती है। लेकिन समस्या तब होती है, जब थोड़ी चटनी बच जाती है और फिर वो फ्रिज में यूं ही रह जाती है। अमूमन यह समझ में नहीं आता है कि इस बची हुई नारियल की चटनी का क्या किया जाए। 

हो सकता है कि आपके फ्रिज में भी नारियल की चटनी रखी हुई हो और अब आपका उसे खाने का मन ना कर रहा हो। लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो बची हुई नारियल की चटनी को बड़े ही मजेदार और क्रिएटिव तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप नारियल की बची हुई चटनी को किन-किन तरीकों से काम में ला सकती हैं-

इसे भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में नहीं आएगी कमजोरी, ये 5 खास ड्रिंक्स देंगे भरपूर ऊर्जा

नारियल की चटनी से बनाएं सैंडविच 

अगर आप अपने रेग्युलर सैंडविच को एक अलग टेस्ट देना चाहती हैं तो ऐसे में नारियल की बची हुई चटनी का इस्तेमाल करें। इसके लिए ब्रेड लेकर उस पर चटनी फैलाओ। अब ऊपर से खीरा, टमाटर, उबला आलू या चीज डाल दो। फिर इसे सैंडविच मेकर या तवे पर हल्का टोस्ट कर लो। यह एक जल्दी तैयार होने वाला हेल्दी स्नैक है, जो ट्रैवल के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है।

नारियल की चटनी से बनाएं करी

यह नारियल की चटनी को खाने का एक बेहद ही टेस्टी अंदाज है। इसके लिए चटनी को पैन में डालो। अब उसमें थोड़ा पानी, हल्दी और नमक डालकर मिक्स करें। अब इसमें राई, करी पत्ते, हींग व हरी मिर्च का तड़का लगाओ। स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए अगर आप चाहो तो थोड़ा इमली का पल्प या दही डाल सकते हैं। झटपट बनने वाली इस करी को आप चावल या रोटियों के साथ खा सकते हैं।

पोहा के टेस्ट को दें ट्विस्ट

अगर आप नाश्ते में पोहा या उपमा बना रही हैं तो उसके फ्लेवर को बूस्ट करने के लिए नारियल की चटनी का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप पोहा या उपमा बनने के बाद उसमें अंत में चटनी डालकर मिक्स करो। थोड़ी पानी डालकर 2 मिनट और पकाओ। इससे एक क्रीमी टेक्सचर आएगा, जो साधारण पोहा को एकदम रिच बना देगा।

- मिताली जैन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow