पुणे जिले में पिकअप वैन के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत

 पुणे जिले में सोमवार को घाटी क्षेत्र में एक पिकअप वैन के खाई में गिर जाने से मंदिर जा रहे सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में हताहत हुए लोग पापलवाड़ी गांव के रहने वाले थे और श्रावण मास के शुभ दिन पर खेड़ तहसील में स्थित कुंडेश्वर मंदिर जा रहे थे। पिंपरी चिंचवड पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, पिक-अप वैन में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। शुरुआती जांच के अनुसार, वाहन घाट खंड से गुजरते समय सड़क से 25 से 30 फुट नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

PNSPNS
Aug 12, 2025 - 04:30
 0
पुणे जिले में पिकअप वैन के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत

 पुणे जिले में सोमवार को घाटी क्षेत्र में एक पिकअप वैन के खाई में गिर जाने से मंदिर जा रहे सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में हताहत हुए लोग पापलवाड़ी गांव के रहने वाले थे और श्रावण मास के शुभ दिन पर खेड़ तहसील में स्थित कुंडेश्वर मंदिर जा रहे थे।

पिंपरी चिंचवड पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, पिक-अप वैन में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। शुरुआती जांच के अनुसार, वाहन घाट खंड से गुजरते समय सड़क से 25 से 30 फुट नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow