नोरा फतेही जैसा फिगर बनाने के लिए पत्नी को पति करता रहा 6 महीने तक टॉर्चर, 3 घंटे कराता था कसरत, नहीं देता था खाना

कहते हैं कि फिल्मों के सितारें स्चार तभी बनते हैं जह इनके फैंस होते हैं। फैंस कई बार दीवानगी में कुछ ज्यादा कर जाते हैं। लेकिन फैंस की दीवानगी में देखा गया है कि वह अपने पसंदीदा सितारें के लिए कुछ खास करने का प्रयास करते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जहां ये पागलपन बन गया। एक आदमी अपनी पत्नी को नोरा फतेही जैसा बनाने के लिए टॉर्चर करने लगा।गाजियाबाद जिले में एक अजीबोगरीब मामले में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की तरह दिखने के लिए जबरन घंटों तक सख्त व्यायाम कराने और इससे इनकार करने पर खाना नहीं देने व दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।इसे भी पढ़ें: 'मुझे होटल में बुलाया'... मलयालम अदाकारा Rini Ann George ने केरल के युवा नेता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप पति और ससुराल वाले रोज़ाना तीन घंटे कसरत करने के लिए मजबूर करते थेएक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे रोज़ाना तीन घंटे कसरत करने के लिए मजबूर करते थे और ऐसा न करने पर उसे खाना नहीं दिया जाता था। वजह? उसके पति को लगता था कि उसे बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही जैसी खूबसूरत पार्टनर आसानी से मिल जाएगी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति महिलाओं का दीवाना है और इंटरनेट पर महिलाओं के अश्लील वीडियो देखता है। उसने दावा किया कि उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया और गर्भपात की गोली लेने और कुछ खास तरह का खाना देने के लिए मजबूर करने के बाद उसका गर्भपात हो गया।परिवार ने शादी पर 76 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किये थे  उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी छह महीने पहले हुई थी। उसके परिवार ने शादी पर 76 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किये थे। इसके बावजूद उसका पति और ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी शारीरिक बनावट को लेकर लगातार ताने मारता था तथा वह उसे ‘‘मोटी और बदसूरत’’ भी कहता था। उसका पति एक सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षा का अध्यापक है।  सहायक पुलिस आयुक्त सलोनी अग्रवाल ने पुष्टि की कि महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसका पति और ससुराल वालों ने उसे तरह-तरह से परेशान किया।इसे भी पढ़ें: हमले के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मिलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, सामने आईं तस्वीरें   उसका पति उससे कहता था कि वह अपनी शारीरिक बनावट नोरा फतेही जैसी बनाये और वह उसके जैसी दिखे। इसके लिए उसे घंटों व्यायाम करने के लिए मजबूर किया जाता था और अगर वह व्यायाम करने से इनकार करती थी तो उसे खाना नहीं दिया जाता था।’’ उन्होंने बताया कि महिला ने यह भी दावा किया है कि उसका पति अक्सर इंटरनेट पर महिलाओं के ‘आपत्तिजनक वीडियो’ देखता था। वह अक्सर उससे मारपीट भी करता था। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PNSPNS
Aug 22, 2025 - 04:31
 0
नोरा फतेही जैसा फिगर बनाने के लिए पत्नी को पति करता रहा 6 महीने तक टॉर्चर, 3 घंटे कराता था कसरत, नहीं देता था खाना

कहते हैं कि फिल्मों के सितारें स्चार तभी बनते हैं जह इनके फैंस होते हैं। फैंस कई बार दीवानगी में कुछ ज्यादा कर जाते हैं। लेकिन फैंस की दीवानगी में देखा गया है कि वह अपने पसंदीदा सितारें के लिए कुछ खास करने का प्रयास करते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जहां ये पागलपन बन गया। एक आदमी अपनी पत्नी को नोरा फतेही जैसा बनाने के लिए टॉर्चर करने लगा।गाजियाबाद जिले में एक अजीबोगरीब मामले में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की तरह दिखने के लिए जबरन घंटों तक सख्त व्यायाम कराने और इससे इनकार करने पर खाना नहीं देने व दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: 'मुझे होटल में बुलाया'... मलयालम अदाकारा Rini Ann George ने केरल के युवा नेता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

 

पति और ससुराल वाले रोज़ाना तीन घंटे कसरत करने के लिए मजबूर करते थे

एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे रोज़ाना तीन घंटे कसरत करने के लिए मजबूर करते थे और ऐसा न करने पर उसे खाना नहीं दिया जाता था। वजह? उसके पति को लगता था कि उसे बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही जैसी खूबसूरत पार्टनर आसानी से मिल जाएगी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति महिलाओं का दीवाना है और इंटरनेट पर महिलाओं के अश्लील वीडियो देखता है। उसने दावा किया कि उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया और गर्भपात की गोली लेने और कुछ खास तरह का खाना देने के लिए मजबूर करने के बाद उसका गर्भपात हो गया।

परिवार ने शादी पर 76 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किये थे 

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी छह महीने पहले हुई थी। उसके परिवार ने शादी पर 76 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किये थे। इसके बावजूद उसका पति और ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी शारीरिक बनावट को लेकर लगातार ताने मारता था तथा वह उसे ‘‘मोटी और बदसूरत’’ भी कहता था। उसका पति एक सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षा का अध्यापक है।

 सहायक पुलिस आयुक्त सलोनी अग्रवाल ने पुष्टि की कि महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसका पति और ससुराल वालों ने उसे तरह-तरह से परेशान किया।

इसे भी पढ़ें: हमले के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मिलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, सामने आईं तस्वीरें

 

उसका पति उससे कहता था कि वह अपनी शारीरिक बनावट नोरा फतेही जैसी बनाये और वह उसके जैसी दिखे। इसके लिए उसे घंटों व्यायाम करने के लिए मजबूर किया जाता था और अगर वह व्यायाम करने से इनकार करती थी तो उसे खाना नहीं दिया जाता था।’’ उन्होंने बताया कि महिला ने यह भी दावा किया है कि उसका पति अक्सर इंटरनेट पर महिलाओं के ‘आपत्तिजनक वीडियो’ देखता था। वह अक्सर उससे मारपीट भी करता था। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow