नीरज चोपड़ा ने अपने नाम किया NC Classic 2025 का खिताब, 86.18 मीटर थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल
बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में नीरज चोपड़ा क्लासिक के पहले सीजन का आयोजन हुआ। जहां भारत के स्टार नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक 2025 का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 86.18 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बता दें कि, नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में फाउल किया। जबकि इस दौरान जूलियस येगो ने सबसे बेहतरीन 79.97 मीटर दूर भाला फेंका। जबकि भारत की तरफ से रोहित यादव ने पहले प्रयास में 77.11 मीटर भाला फेंका। तो साहिल सिलवाल ने पहले प्रयास में 77.48 मीटर थ्रो किया। इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने 82.99 मीटर थ्रो किया। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 86.18 मीटर का थ्रो किया जो कि उनका बेस्ट थ्रो रहा। हालांकि, चौथे प्रयास में उन्होंने एक बार फिर फाउल किया। तो पांचवें प्रयास में 84.07 मीटर का थ्रो किया और आखिर में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बता दें कि, इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ने शनिवार को अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि हासिल की, जब वह बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में मेजबान के रूप में किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहले भारतीय बन गए। ???????????????????????? ????????????????????????????On his soil.In front of his people.Neeraj Chopra wins it - for India. ????????The flag flies highest when he throws.#NeerajChopraClassic #JavelinThrow pic.twitter.com/e3m1VIVFgR— Neeraj Chopra Classic (@nc_classic) July 5, 2025
???????????????????????? ????????????????????????????
On his soil.
In front of his people.
Neeraj Chopra wins it - for India. ????????
The flag flies highest when he throws.#NeerajChopraClassic #JavelinThrow pic.twitter.com/e3m1VIVFgR— Neeraj Chopra Classic (@nc_classic) July 5, 2025
What's Your Reaction?