नयी दिल्ली में शिवाजी ब्रिज के पास रेलगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली में शिवाजी ब्रिज के पास बृहस्पतिवार को रेलगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गाजियाबाद से राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जा रही ‘इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट’ (ईएमयू) ट्रेन शाम करीब चार बजकर 10 मिनट पर पटरी से उतर गई। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर इसके बहाली का कार्य किया जा रहा है।

PNSPNS
Jun 13, 2025 - 03:30
 0
नयी दिल्ली में शिवाजी ब्रिज के पास रेलगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली में शिवाजी ब्रिज के पास बृहस्पतिवार को रेलगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद से राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जा रही ‘इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट’ (ईएमयू) ट्रेन शाम करीब चार बजकर 10 मिनट पर पटरी से उतर गई। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर इसके बहाली का कार्य किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow