दोस्त Kumod Raney के Funeral में फूट-फूटकर रोए Salman Khan, बॉडीगार्ड शेरा ने संभाला

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीबी पारिवारिक मित्र कुमोद राने का निधन हो गया है। इस दुखद खबर से सलमान खान और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। कुमोद राने के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सलमान खान खुद श्मशान घाट पहुंचे। इस दौरान सलमान खान अपने आंसू नहीं रोक पाए और काफी भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी दुखी हैं।अंतिम संस्कार में पहुंचा पूरा खान परिवारकुमोद राने सलमान खान के परिवार के बेहद करीब थीं। यही वजह है कि उनके अंतिम संस्कार में सलमान खान के साथ उनकी मां सलमा खान, हेलेन, भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता खान भी उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे। इस मुश्किल घड़ी में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा लगातार उन्हें संभालते हुए नजर आए क्योंकि सलमान अंदर से काफी टूटे हुए लग रहे थे। इनके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी अपनी मां के साथ वहां मौजूद थीं। View this post on Instagram A post shared by Prabhasakshi (@prabhasakshi)  इसे भी पढ़ें: Don 3 पर फिर बवाल! Tanmay Bhat ने Show में Ranveer Singh पर कसा तंज, Video हुआ Viralअस्पताल के बाहर पैपराजी पर गुस्सा हुए थे सलमानइस दुखद घटना से कुछ दिनों पहले सलमान खान को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। उस समय वहां मौजूद पैपराजी सलमान को देखकर उनका पीछा करने लगे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पहले से ही परेशान सलमान खान इस बात पर काफी नाराज हो गए और उन्होंने पैपराजी को कड़ी डांट लगाई। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया था, जिसके बाद पैपराजी ने अपनी गलती के लिए सलमान खान से माफी मांग ली थी। इसे भी पढ़ें: Janhvi Kapoor के Bold Scene विवाद पर Anu Aggarwal की खरी-खरी, बोलीं- ना कहना सीखोसलमान खान की आने वाली फिल्मेंअगर सलमान खान के काम की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि-मे वॉर रेस्ट इन पीस में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसकी रिलीज टल गई है। मेकर्स ने अभी तक नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फिल्म का टीजर और गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

PNSPNS
Jun 10, 2026 - 12:07
 0
दोस्त Kumod Raney के Funeral में फूट-फूटकर रोए Salman Khan, बॉडीगार्ड शेरा ने संभाला
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीबी पारिवारिक मित्र कुमोद राने का निधन हो गया है। इस दुखद खबर से सलमान खान और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। कुमोद राने के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सलमान खान खुद श्मशान घाट पहुंचे। इस दौरान सलमान खान अपने आंसू नहीं रोक पाए और काफी भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी दुखी हैं।

अंतिम संस्कार में पहुंचा पूरा खान परिवार

कुमोद राने सलमान खान के परिवार के बेहद करीब थीं। यही वजह है कि उनके अंतिम संस्कार में सलमान खान के साथ उनकी मां सलमा खान, हेलेन, भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता खान भी उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे। इस मुश्किल घड़ी में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा लगातार उन्हें संभालते हुए नजर आए क्योंकि सलमान अंदर से काफी टूटे हुए लग रहे थे। इनके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी अपनी मां के साथ वहां मौजूद थीं।

 

इसे भी पढ़ें: Don 3 पर फिर बवाल! Tanmay Bhat ने Show में Ranveer Singh पर कसा तंज, Video हुआ Viral


अस्पताल के बाहर पैपराजी पर गुस्सा हुए थे सलमान

इस दुखद घटना से कुछ दिनों पहले सलमान खान को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। उस समय वहां मौजूद पैपराजी सलमान को देखकर उनका पीछा करने लगे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पहले से ही परेशान सलमान खान इस बात पर काफी नाराज हो गए और उन्होंने पैपराजी को कड़ी डांट लगाई। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया था, जिसके बाद पैपराजी ने अपनी गलती के लिए सलमान खान से माफी मांग ली थी।
 

इसे भी पढ़ें: Janhvi Kapoor के Bold Scene विवाद पर Anu Aggarwal की खरी-खरी, बोलीं- ना कहना सीखो


सलमान खान की आने वाली फिल्में

अगर सलमान खान के काम की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि-मे वॉर रेस्ट इन पीस में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसकी रिलीज टल गई है। मेकर्स ने अभी तक नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फिल्म का टीजर और गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow