दुर्लभ खनिज स्थायी चुंबक के विनिर्माण से आयात में कमी आएगी: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दुर्लभ खनिज स्थायी चुंबकों के विनिर्माण के लिए एक परिवेश स्थापित करने के निर्णय से आयात में कमी आएगी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत के उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण के लिए एक ऐतिहासिक पहल! केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दुर्लभ खनिज स्थायी चुंबक (आरईपीएम) के विनिर्माण के लिए भारत का पहला एकीकृत परिवेश स्थापित करने की योजना को मंजूरी दे दी है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों, पवन चक्की, रक्षा प्रणालियों और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों में आवश्यक उपकरण हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य घरेलू क्षमताएं बनाना और आयात कम करना है। साथ ही यह हरित प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने पर भी केंद्रित है। मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात के चार जिलों को कवर करने वाली दो ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ परियोजनाओं पर मंत्रिमंडल के फैसले से रेल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। उन्होंने कहा, ‘‘परिवहन, परिचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। मल्टी-मॉडल संपर्क और लॉजिस्टिक दक्षता में भी सुधार होगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि पुणे मेट्रो के विस्तार के निर्णय से शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को गति मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाली पुणे मेट्रो (लाइन 4 और 4ए) के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय पुणे के लोगों के लिए तेज और अधिक आरामदायक आवागमन सुनिश्चित करता है, जो विकास और नवोन्मेष का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

PNSPNS
Nov 28, 2025 - 22:57
 0
दुर्लभ खनिज स्थायी चुंबक के विनिर्माण से आयात में कमी आएगी: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दुर्लभ खनिज स्थायी चुंबकों के विनिर्माण के लिए एक परिवेश स्थापित करने के निर्णय से आयात में कमी आएगी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत के उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण के लिए एक ऐतिहासिक पहल!

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दुर्लभ खनिज स्थायी चुंबक (आरईपीएम) के विनिर्माण के लिए भारत का पहला एकीकृत परिवेश स्थापित करने की योजना को मंजूरी दे दी है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों, पवन चक्की, रक्षा प्रणालियों और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों में आवश्यक उपकरण हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य घरेलू क्षमताएं बनाना और आयात कम करना है। साथ ही यह हरित प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने पर भी केंद्रित है। मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात के चार जिलों को कवर करने वाली दो ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ परियोजनाओं पर मंत्रिमंडल के फैसले से रेल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘परिवहन, परिचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। मल्टी-मॉडल संपर्क और लॉजिस्टिक दक्षता में भी सुधार होगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि पुणे मेट्रो के विस्तार के निर्णय से शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाली पुणे मेट्रो (लाइन 4 और 4ए) के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय पुणे के लोगों के लिए तेज और अधिक आरामदायक आवागमन सुनिश्चित करता है, जो विकास और नवोन्मेष का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow