दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में दुर्घटना में बच्चा घायल

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में बृहस्पतिवार को एक ऑडी कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में 18 महीने का बच्चा घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन इलाके में ऑडी कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में एक बच्चा घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया, ‘‘बच्चे को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

PNSPNS
Jun 20, 2025 - 03:30
 0
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में दुर्घटना में बच्चा घायल

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में बृहस्पतिवार को एक ऑडी कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में 18 महीने का बच्चा घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन इलाके में ऑडी कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में एक बच्चा घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया, ‘‘बच्चे को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow