दिल्ली के भागीरथ प्लेस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

राजधानी के भीड़भाड़ भरे इलाके भागीरथ प्लेस में बृहस्पतिवार को बिजली का सामान रखने वाले गोदाम में आग लग गई जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:49 बजे मिली और इमारत की दूसरी मंजिल से लपटें निकल रही थीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने आठ गाड़ियां मौके पर भेजीं, जिससे दो घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि आग बिजली के सजावटी सामान के भंडारण से फैलना शुरू हुई।

PNSPNS
Apr 25, 2025 - 03:30
 0
दिल्ली के भागीरथ प्लेस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

राजधानी के भीड़भाड़ भरे इलाके भागीरथ प्लेस में बृहस्पतिवार को बिजली का सामान रखने वाले गोदाम में आग लग गई जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:49 बजे मिली और इमारत की दूसरी मंजिल से लपटें निकल रही थीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने आठ गाड़ियां मौके पर भेजीं, जिससे दो घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि आग बिजली के सजावटी सामान के भंडारण से फैलना शुरू हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow