दक्षिण सूडान: महिलाओं ने पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता बनकर, बदलीं परम्पराएँ
दक्षिण सूडान के बोर क्षेत्र में, अब महिलाएँ महिलाएँ सामुदायिक पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता बनकर, नई राह बना रही हैं. उन्हें देश में तैनात संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत सेवा दे रहे शान्तिरक्षक पशु-चिकित्सकों से प्रशिक्षण मिला है जिसमें स्थानीय विश्वविद्यालय का भी सहयोग रहा है. ये महिलाएँ, प्रशिक्षण पाने के बाद, सामुदायिक पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता बनकर न केवल पशुओं की स्वास्थ्य देखभाल कर रही हैं, बल्कि अपने परिवारों और समुदायों के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह भी खोल रही हैं. (वीडियो...)
What's Your Reaction?