झारखंड: नक्सल प्रभावित जंगल में शिविर की संतरी चौकी में मृत अवस्था में मिला सीआरपीएफ जवान

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में शनिवार को ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निवासी राजेश कुमार (52) घने सारंडा जंगल में छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ की 193 बटालियन शिविर की संतरी चौकी में मृत मिले। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कुमार की जगह ड्यूटी पर पहुंचे एक अन्य जवान ने कुमार को अचेत अवस्था में पाया। कुमार को मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मृत्यु का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।’’ अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि जवान की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।

PNSPNS
Nov 9, 2025 - 00:07
 0
झारखंड: नक्सल प्रभावित जंगल में शिविर की संतरी चौकी में मृत अवस्था में मिला सीआरपीएफ जवान

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में शनिवार को ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निवासी राजेश कुमार (52) घने सारंडा जंगल में छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ की 193 बटालियन शिविर की संतरी चौकी में मृत मिले।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कुमार की जगह ड्यूटी पर पहुंचे एक अन्य जवान ने कुमार को अचेत अवस्था में पाया। कुमार को मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मृत्यु का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।’’ अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि जवान की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow