जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवाद रोधी छापेमारी जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को पुंछ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी अभियान के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरनकोट तहसील के सौजियां और आसपास के क्षेत्रों में आठ स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और उनके स्थानीय समर्थकों द्वारा युवाओं को उकसाकर विध्वंसक गतिविधियों में शामिल किए जाने की साजिश को नाकाम करने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे पहले इसी महीने पुलिस ने सीमावर्ती पुंछ जिले में आतंकियों के मददगारों के खिलाफ करीब 60 स्थानों पर छापेमारी की थी।

PNSPNS
Jun 16, 2025 - 03:30
 0
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवाद रोधी छापेमारी जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को पुंछ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी अभियान के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरनकोट तहसील के सौजियां और आसपास के क्षेत्रों में आठ स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और उनके स्थानीय समर्थकों द्वारा युवाओं को उकसाकर विध्वंसक गतिविधियों में शामिल किए जाने की साजिश को नाकाम करने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे पहले इसी महीने पुलिस ने सीमावर्ती पुंछ जिले में आतंकियों के मददगारों के खिलाफ करीब 60 स्थानों पर छापेमारी की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow