घर बैठे ही पता लगाएं आधार कार्ड फर्जी है या नहीं, इन आसान टिप्स को फॉलो करें

 अब हर जगह पर आधार कार्ड को पहचान के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग तो आधार कार्ड की पहचान नहीं करते है कि यह फर्जी है या नहीं। कई बार होता है कि जब हम घर में किरायेदान या दुकान में नौकरी के लिए किसी को रखते हैं, तो तुरंत वेरिफिकेशन नहीं करपाते है, तो ऐसे में आप घर पर ही वेरीफाई कर सकते हैं। आधार को घर पर ही वेरिफाई करना बेहद आसान है। बता दें कि, आधार कार्ड में 12 अंक होते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी पता कर सकते हैं आधार फर्जी है या नहीं।आधार वेरिफिकेशन कैसे करें?- सबसे पहले आप आधार कार्ड वेरिफिकेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।- इसके बाद My Aadhaar ऑप्शन में क्लिक करके आधार सर्विसेज के अंदर वेरिफाई आधार नंबर पर क्लिक करना है।- अब आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर वेरीफाई का बटन पर क्लिक करना है। -आपको अगले पेज पर आधार नंबर के एक्टिव या डिएक्टिव होने की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आपको यहां पर ऑपरेशन स्टेटस दिखाई देगा। जिससे आपको पता चल जाएगा कि आधार फर्जी है या नहीं।mAdhaar ऐप पर कैसे आधार वेरिफाई करें- जैसा कि आधार कार्ड में क्यूआर कोड होता है। जिसकी मदद से आप आधार को वेरिफिकेशन कर सकते हैं। आप mAdhaar ऐप को भी इंस्टॉल कर सकते हैं। - ऐप में आधार वेरिफिकेशन के लिए दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे। पहला ऑप्शन आधार वेरीफाई, जिसमें आपको वेबसाइट की तरह आधार संख्या डालकर आधार का वेरिफिकेशन कर सकते हैं।- दूसरे ऑप्शन में आपको आधार कार्ड पर दिए गए QR कोड को स्कैन करना है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने से पता चल जाता है कि आधार फर्जी है या नहीं।

PNSPNS
Sep 11, 2025 - 04:31
 0
घर बैठे ही पता लगाएं आधार कार्ड फर्जी है या नहीं, इन आसान टिप्स को फॉलो करें
 अब हर जगह पर आधार कार्ड को पहचान के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग तो आधार कार्ड की पहचान नहीं करते है कि यह फर्जी है या नहीं। कई बार होता है कि जब हम घर में किरायेदान या दुकान में नौकरी के लिए किसी को रखते हैं, तो तुरंत वेरिफिकेशन नहीं करपाते है, तो ऐसे में आप घर पर ही वेरीफाई कर सकते हैं। आधार को घर पर ही वेरिफाई करना बेहद आसान है। बता दें कि, आधार कार्ड में 12 अंक होते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी पता कर सकते हैं आधार फर्जी है या नहीं।

आधार वेरिफिकेशन कैसे करें?

- सबसे पहले आप आधार कार्ड वेरिफिकेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद My Aadhaar ऑप्शन में क्लिक करके आधार सर्विसेज के अंदर वेरिफाई आधार नंबर पर क्लिक करना है।

- अब आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर वेरीफाई का बटन पर क्लिक करना है। 

-आपको अगले पेज पर आधार नंबर के एक्टिव या डिएक्टिव होने की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आपको यहां पर ऑपरेशन स्टेटस दिखाई देगा। जिससे आपको पता चल जाएगा कि आधार फर्जी है या नहीं।

mAdhaar ऐप पर कैसे आधार वेरिफाई करें

- जैसा कि आधार कार्ड में क्यूआर कोड होता है। जिसकी मदद से आप आधार को वेरिफिकेशन कर सकते हैं। आप mAdhaar ऐप को भी इंस्टॉल कर सकते हैं। 

- ऐप में आधार वेरिफिकेशन के लिए दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे। पहला ऑप्शन आधार वेरीफाई, जिसमें आपको वेबसाइट की तरह आधार संख्या डालकर आधार का वेरिफिकेशन कर सकते हैं।

- दूसरे ऑप्शन में आपको आधार कार्ड पर दिए गए QR कोड को स्कैन करना है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने से पता चल जाता है कि आधार फर्जी है या नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow