गोवा पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य का ‘एंबरग्रीस’ बरामद किया, तीन लोग गिरफ्तार

दक्षिण गोवा में पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य का व्हेल द्वारा उत्सर्जित अपशिष्ट पदार्थ (एंबरग्रीस) बरामद होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को संगुएम गांव में एक कार रोकी और 5.75 किलोग्राम ‘एंबरग्रीस’ बरामद किया, जिसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है। ‘एंबरग्रीस’ स्पर्म व्हेल की आंतों में उत्पन्न होता है, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 2 के तहत संरक्षित है। इसका अर्थ है कि भारत में इसके किसी भी उप उत्पाद को रखना या इसका कारोबार प्रतिबंधित है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि व्हेल द्वारा उत्सर्जित इस अपशिष्ट पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये हो सकती है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गोवा के निवासियों साईनाथ शेट (50) और रत्नकांत करापुरकर (55) तथा महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के रहने वाले योगेश रेडकर (40) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि ‘एंबरग्रीस’ कहां से आया, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है।

PNSPNS
Jun 7, 2025 - 03:30
 0
गोवा पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य का ‘एंबरग्रीस’ बरामद किया, तीन लोग गिरफ्तार

दक्षिण गोवा में पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य का व्हेल द्वारा उत्सर्जित अपशिष्ट पदार्थ (एंबरग्रीस) बरामद होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को संगुएम गांव में एक कार रोकी और 5.75 किलोग्राम ‘एंबरग्रीस’ बरामद किया, जिसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है।

‘एंबरग्रीस’ स्पर्म व्हेल की आंतों में उत्पन्न होता है, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 2 के तहत संरक्षित है। इसका अर्थ है कि भारत में इसके किसी भी उप उत्पाद को रखना या इसका कारोबार प्रतिबंधित है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि व्हेल द्वारा उत्सर्जित इस अपशिष्ट पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये हो सकती है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गोवा के निवासियों साईनाथ शेट (50) और रत्नकांत करापुरकर (55) तथा महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के रहने वाले योगेश रेडकर (40) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि ‘एंबरग्रीस’ कहां से आया, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow